राशिफल

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि (Today’s Aries Horoscope) आज पूरे दिन आपके ऊपर भगवान महादेव की कृपा बनी रहेगी। मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। कार्य पूरे होंगे। पति-पत्नी के बीच झड़प हो सकती है। कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

लकी अंक: 5, शुभ रंग: हल्का पीला

वृषभ राशि (Today’s Taurus Horoscope)
आज पूरे दिन आपके ऊपर विष्णु भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा। जिसके कारण आपको दाम्पत्य सुख प्राप्त होगा। पैसों से संबंधित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। वाहन चलाने में सावधानी रखें। विष्णु भगवान को पीला फूल चढ़ाएं। आज आपका दिन काफी शुभ है।
लकी अंक: 17, शुभ रंग: आसमानी

मिथुन राशि (Today’s Gemini Horoscope)
आज पूरे दिन आपके ऊपर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी। जिसके कारण धन संपदा प्राप्ति के योग बनेंगे। फंसा हुआ पैसा मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए शुभ होगा। लक्ष्मी जी को लाल फूल अर्पित करें। धन के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 14, शुभ रंग: गेरुआ

कर्क राशि (Today’s Cancer Horoscope)
आज के दिन हनुमान जी की कृपा आपके ऊपर रहेगी। जिससे आप धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक कार्य में उलझ सकते हैं। लव लाइफ ठीक रहेगी। हनुमान जी को तुलसी की माला अर्पित करें। परिवार में खुशहाली रहेगी।
लकी अंक: 18, शुभ रंग: हरा

सिंह राशि (Today’s Leo Horoscope)
आज के दिन आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। अपने कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिससे आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। प्रॉपर्टी संबंधित कार्यों को सोच समझकर करें। शाम को हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं। धन लाभ होगा।
लकी अंक: 3, शुभ रंग: नीला

कन्या राशि (Today’s Virgo Horoscope)
आज पूरे दिन भगवान गुरु की कृपा बनी रहेगी। जिससे जमीन जायदाद के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अपने साथी से अनबन हो सकती है। प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। उनकी भावनाओं का सम्मान करें। पीले वस्त्र का दान करें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: पीला

तुला राशि (Today’s Libra Horoscope)
आज के दिन आपके ऊपर भैरवनाथ की कृपा बनी रहेगी। घर में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपने साथी से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। आपसी तालमेल बनाए रखें। लक्ष्मी प्राप्ति के योग है। भैरव जी का दर्शन करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी अंक: 21, शुभ रंग: सफेद

वृश्चिक राशि (Today’s Scorpio Horoscope)
आज के दिन आपके ऊपर माता महाकाली की कृपा बनी रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। सभी विघ्नों से आपकी रक्षा होगी। मनपसंद भोजन प्राप्त हो सकता है। कोई आपको उपहार दे सकता है। मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। माता महाकाली को लाल फूल चढ़ाएं।
लकी अंक: 31, शुभ रंग: क्रीम

धनु राशि (Today’s Sagittarius Horoscope)
आज के दिन आज पूरे दिन भगवान राम की कृपा बनी रहेगी। जिससे परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। अज्ञात भय का सामना करना पड़ सकता है। जोखिम भरे काम ना करें। हानि हो सकती है।
राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।
लकी अंक: 45, शुभ रंग: काला

मकर राशि (Today’s Capricorn Horoscope)
आज के दिन आपके ऊपर भगवान गणेश की कृपा बनी रहेगी। जिसके कारण रुके हुए कार्य को सफल होने की संभावना है। जीवन के प्रति उत्साहित रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से दुख प्राप्त हो सकता है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
लकी अंक: 18, शुभ रंग: चैती

कुम्भ राशि (Today’s Aquarius Horoscope)
आज आपके ऊपर माता का आशीर्वाद बना रहेगा। मनमुटाव हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। धन संपदा प्राप्ति के योग हैं। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अपने की बात का बुरा मान सकते हैं। इसलिए बहस करने से बचें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
लकी अंक: 18, शुभ रंग: हरा

मीन राशि (Today’s Pisces Horoscope)
Aaj Ka Rashifal  आज आपके ऊपर भगवान नरसिंह की कृपा बनी रहेगी। जिसके कारण मन में सोचा कार्य पूर्ण होगा। बाधाओं से घिरे रहेंगे। मनपसंद जगह पर जा सकते हैं। पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तुलसी में दीपक जलाएं। आज के दिन आप अपने मनपसंद भोजन के लिए कहीं बाहर खाने जा सकते हैं।
लकी अंक: 32, शुभ रंग: बैंगनी

Related Articles

Back to top button