राशिफल

Aaj Ka Rashifal : मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा गुजरेगा दिन, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : मेष राशि (Today’s Aries Horoscope) आज के दिन किसी अनचाही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं। अपने विवेक से काम लें। स्वास्थ्य सही रहेगा। धन लाभ होगा, लेकिन धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार से बहस करने से बचें।

लकी अंक: 4, शुभ रंग: आसमानी

 

वृषभ राशि (Today’s Taurus Horoscope)

आज के दिन मन खिन्न रहेगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा से लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। दिन सामान्य रहेगा। निवेश के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। किसी खास से मतभेद हो सकते हैं। इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पूर्व विचार जरूर करें।

लकी अंक: 2, शुभ रंग: हरा

 

 

मिथुन राशि (Today’s Gemini Horoscope)

आज के दिन सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद है। आर्थिक जोखिम लेने से बचें। निवेश में अच्छा खासा लाभ हो सकता है। आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा। धनखर्च भी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 24, शुभ रंग: पीला

 

कर्क राशि (Today’s Cancer Horoscope)

आज के दिन भगबान की आराधना में मन लगेगा। धर्म अध्यात्म से जुड़ने का मौका मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। दिन सामान्य रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं से धन आने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से बचें। प्रमाद न करें।

लकी अंक: 12, शुभ रंग: बैंगनी

 

 

सिंह राशि (Today’s Leo Horoscope)

आज के दिन भगवान सूर्य की कृपा बनी रहेगी। समाज में यश की प्राप्ति होगी। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आपको हर जगह सम्मान मिल सकता है। बड़े बुजुर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। धन के हिसाब से अच्छा दिन है।

लकी अंक: 21, शुभ रंग: चॉकलेटी

 

कन्या राशि (Today’s Virgo Horoscope)

आज के दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यो में जोखिम लेने से बचें। दिन उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी से बहस न करें जितना हो सके लोगों से दूर रहें। किसी के बहकावे में न आएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।

लकी अंक: 18, शुभ रंग: लाल

 

 

तुला राशि (Today’s Libra Horoscope)

आज के दिन स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। सावधानी बरतें। पारिवारिक जनों की चिंता रह सकती है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शाम के समय परिवार के संग धार्मिक स्थानों पर घूमने जा सकते हैं।

लकी अंक: 7, शुभ रंग: नीला

 

वृश्चिक राशि (Today’s Scorpio Horoscope)

आज के दिन शनि देव की दृष्टि बनी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अपना काम समय से कर लें। आलस ना करें। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य का जरूर ध्यान रखें। विवाद से बचें। आज के दिन भगवान शनि देव की पूजा करना उत्तम रहेगा।

लकी अंक: 30, शुभ रंग: हल्का लाल

 

 

धनु राशि ( Today’s Sagittarius Horoscope)

आज के दिन की शुरुआत शुभता के साथ होगी। प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। आज के दिन आपको व्यवसाय में अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें आपके लिए लाभदायक रहेगा।

लकी अंक: 22, शुभ रंग: काला

 

मकर राशि (Today’s Capricorn Horoscope)

आज के दिन में कोई बड़ा जोखिम न लें। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। उनसे बचकर रहें। शिव जी की उपासना करें। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेमी का सहयोग मिलेगा। कोई आपसे काफी समय से नाराज रहा है वह भी आज से आपके साथ रहेगा।

लकी अंक: 44, शुभ रंग: गुलाबी

 

 

कुम्भ राशि (Today’s Aquarius Horoscope)

आज के दिन स्वास्थ्य कष्ट प्राप्त हो सकता है। परिजनों की चिंता रहेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है. लेकिन खर्च करने से बचें। हनुमान जी की उपासना करें। आज के दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।

लकी अंक: 8, शुभ रंग: क्रीम

 

मीन राशि (Today’s Pisces Horoscope)

Aaj Ka Rashifal : आज के दिन कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रयास अधिक करने होंगे। मनचाही वस्तु की प्राप्त हो सकती है। व्यर्थ समय न गवाएं। आज के दिन किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जिस कार्य को करने के लिए आपका काफी समय से मन था, वह आज पूरा हो सकता है।

लकी अंक: 12, शुभ रंग: स्लेटी

Related Articles

Back to top button