राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

Aaj ka Rashifal: मेष, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा सहयोग, इनको मिल सकती है निवेश में सफलता

Aaj ka Rashifal: People with Aries, Cancer and Capricorn zodiac signs will get support, they can get success in investment.

Aaj ka Rashifal: मेष राशि (Today’s Aries Horoscope) आज के दिन कारोबार में लाभ के योग हैं। पूजा पाठ में रुचि रहेगी। प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलेगा। पारिवारिक बोझ ज्यादा रहेगा। किसी कार्य में जल्दबाजी न करें। लाभ की स्थिति बनेगी। दिन की शुभता के लिए शिव मंदिर की साफ सफाई करें।

लकी अंक: 11, शुभ रंग: सफेद

 

वृषभ राशि (Today’s Taurus Horoscope)

आज के दिन जैसा आप सोचेंगे वैसे काम नहीं होंगे। जिससे मन परेशान रहेगा। पुराना रोग तेज हो सकता है। काम में बराबर मन नहीं लगेगा। फालतू के बातों में ध्यान ना दें। कीमती वस्तु गुम सकती है। स्वाभिमान को ठेस लगेगी। दिन की शुभता के लिए शिवजी को दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

लकी अंक: 52, शुभ रंग: हरा

 

मिथुन राशि (Today’s Gemini Horoscope)

आज के दिन लेनदेन में सावधानी रखें। विवाद की स्थिति बन सकती है। बुद्धि से काम लें। लाभ होगा। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे। थकान हो सकती है। कार्य में लापरवाही न करें, नुकसान हो सकता है। दिन की शुभता के लिए शिवजी को नारियल चढ़ाएं।

शुभ अंक: 4, शुभ रंग: काला

 

कर्क राशि (Today’s Cancer Horoscope)

आज के दिन मेहनत का उचित फल मिलेगा। कार्य पूरे होने से प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा। समय आपके पक्ष में है। नए काम कर सकते हैं। उत्साहित रहेंगे। लाभ होंगे। नौकरी पेशा लोगों के समय अनुकूल रहेंगे। जीवन में खुशी मिलेगी। दिन की शुभता के लिए शिवजी को भस्म चढ़ाए।

लकी अंक: 13, शुभ रंग: आसमानी

 

सिंह राशि (Today’s Leo Horoscope)

आज के दिन सम्मान की प्राप्ति होगी। नए काम शुरू करने का मन बनेगा। विछड़े साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ का ख्याल रखें। काम में मन लगाएं रखें। जीवन में सम्मान बना रहेगा। दिन की शुभता के लिए शिवजी को बिल्वपत्र अर्पित करें।

लकी अंक: 11, शुभ रंग: हरा

 

कन्या राशि (Today’s Virgo Horoscope)

आज के दिन रोजगार प्राप्त हो सकता है। यात्रा से फायदा मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। लाभ बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम भरे कार्य करने से बचें। प्रसन्नता रहेगी। लक का साथ मिलेगा। नवीन बस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं। दिन की शुभता के लिए शिवजी को भस्म अर्पित करें।

लकी अंक: 5, शुभ रंग: हरा

 

तुला राशि (Today’s Libra Horoscope)

आज के दिन शत्रु परेशान कर सकते हैं। प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। निवेश फायदेमंद रहेगा। समय अनुकूल रहेगा। परीक्षा व इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी। विजनेसमैन लोगों को लाभ मिलेगा। लव लाइफ में बैलेंस बना कर रखें। दिन की शुभता के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

लकी अंक: 20, शुभ रंग: लाल

 

वृश्चिक राशि (Today’s Scorpio Horoscope)

आज के दिन कुसंगति से हानि की संभावना है। गुस्सा पर कंट्रोल रखें। कोई आवश्यक कार्य आ सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई चीज गुम सकती है। लव लाइफ में दिक्कत हो सकती है। दिन की शुभता के लिए शिवजी को जल अर्पित करें।

लकी अंक: 24, शुभ रंग: स्लेटी

 

धनु राशि ( Today’s Sagittarius Horoscope)

आज के दिन आलस्य का त्याग करें। यात्रा से लाभ के योग हैं। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। मनपसंद जगह जाने का योग है। थकान हो सकती है। लाभ की स्थित बनी रहेगी। लव लाइफ में झूठ न बोलें। संबंध विगड़ सकते हैं। दिन की शुभता के लिए शिव मंदिर में कपूर चलाएं।

लकी अंक: 50, शुभ रंग: पर्पल

 

मकर राशि (Today’s Capricorn Horoscope)

आज के दिन नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। समय का अभाव रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा से लाभ के योग हैं। कर्ज वापस मिलेगा। थकान महसूस करेंगे। किसी के झगड़े में न पड़ें। गुस्सा ज्यादा आएगा। दिन की शुभता के लिए शिव मंत्र का जाप करें।

लकी अंक: 18, शुभ रंग: सफेद

 

कुम्भ राशि (Today’s Aquarius Horoscope)

आज के दिन मान सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठित त्यक्तियों से मुलाकात होगी। योजना सफल होगी। जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन में कठिनाई आ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। दिन की शुभता के लिए शिवजी को शहद चढ़ाएं।

लकी अंक: 51, शुभ रंग: केसरी

 

मीन राशि (Today’s Pisces Horoscope)

Aaj ka Rashifal आज के दिन मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। व्यापार और निवेश में सफलता मिलेगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवन ठीक रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। दिन की शुभता के लिए शिव जी को दही चढ़ाएं।

लकी अंक: 34, शुभ रंग: आसमानी

 

[RGHNEWS किसी भी सामग्री की गारंटी, पुष्टि या समर्थन नहीं करता है, और न ही इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार है।]

Related Articles

Back to top button