Aaj Ka Mausam: मौसम ने फिर बदली करवट, देश के इन राज्यों मे अगले 4 दिनों तक भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट!! – RGH NEWS
देश

Aaj Ka Mausam: मौसम ने फिर बदली करवट, देश के इन राज्यों मे अगले 4 दिनों तक भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट!!

Aaj Ka Mausam उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। घने कोहरे से गाड़ियों से लेकर हवाई उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। बारिश से तापमान में गिरावट आई। एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके प्रभाव से कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

 

आईएमडी के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ स्थित है, जबकि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण हरियाणा पर बना हुआ है, जिसके प्रभाव से कई राज्यों में 16 जनवरी को बारिश हुई। 18 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है और 22 जनवरी से एक और विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 18 से 22 जनवरी के दौरान छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है। यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 21-22 जनवरी को बादल बरसेंगे।

 

Read more Cg News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ पी चौधरी

 

 

जानें कहां कितना रहेगा तापमान?

 

Aaj Ka Mausamदेश के मैदानी इलाकों में राजस्थान के नागौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 1-4 डिग्री, उत्तर पश्चिम भारत में 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जबकि गुजरात क्षेत्र में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। हालांकि, मध्य और पूर्वी भारत और महाराष्ट्र क्षेत्र में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button