ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी,जानिए क्या है इसकी खूबी – RGH NEWS
बिजनेस

ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी,जानिए क्या है इसकी खूबी

World Most Expensive Vegetable: अगर हम सभी महंगी सब्जियों के ऊपर चर्चा करें तो केसर तथा जंगली मशरूम का नाम पहले आता है। मांसाहार में मछलियां भी काफी महंगी होती है तो कई जंगली फल और दुर्लभ सब्जियों को भी खरीद पाना आम लोगों के बस की बात नही. फिलहाल हमारे आसपास टमाटर की जो कीमतें देखी जा रही है, उससे लगता है कि शायद टमाटर ही सबसे महंगी सब्जी है. लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में विश्व की सबसे महंगी बिकने वाली सब्जी के विषय में बताएंगे, जिसके दाम में आप बाइक यानि मोटरसाइकिल तक खरीद सकते हैं.

दरअसल हम जिस सब्जी की बात कर रहे है, वह सब्जी है हॉपशूट्स जिसकी लोकप्रियता यूरोपीय देशों में है। इसे विश्व की सबसे कीमती सब्जी माना जाता है। इसमें औषधीय गुण समाहित होता है। अगर हम इसकी कीमत की बात करें तो यह 85 हज़ार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकता है। इसकी खेती हमारे देश में नहीं होती। एक रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले इसकी बुआई हुई थी लेकिन जलवायु प्रतिकूलता की वजह से यह योजना फेल साबित हुई।

Read more: छत्तीसगढ़ः शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, अभ्यर्थी देखें रिजल्ट

अगर आप होपशूट्स की कटाई कर रहे हैं तो इसमें शरीर को काफी मेहनत करना पड़ता है जिस कारण यह महंगे बिकते है। (World Most Expensive Vegetable) हालांकि यह सब्जी मार्केट पर बहुत कठिनाई से मिलती है। इसकी कीमत के मुताबिक आप चाहे तो एक बाइक या फिर सोने का कोई गहना आसानी से खरीद सकते हैं।

इस बारहमासी पर्वतीय पौधे की विशेषता को पहले लोग नहीं जानते थे। इसीलिए इसे खरपतवार मानते थे हालांकि आज ये विश्व का सबसे महंगा पौधा है। वैसे ये पौधा हेम्प परिवार के कैनाबेसी किस्म का पौधा है। ये 19 फीट तथा 8 इंच बढ़ता है तथा 20 बर्षों तक जिंदा रहता है। इस पौधे को तैयार होने में लगभग 3 वर्ष का वक़्त लगता है।

World Most Expensive Vegetable ये सब्जी बेचैनी, चिंता, नींद न आना, तनाव, उत्तेजना, अटेंशन, घबराहट, चिड़चिड़ापन तथा हाइपरएक्टिविटी में सहायता करता है। इसके फूल के उपयोग से बीयर बनाने के वक़्त स्टेबिलिटी एजेंट के रूप में होता है। वैसे अगर हम महंगी सब्जियों के बारे में बात करें तो हमारे देश के हिमालय की तलहटी मे उगने वाला पौधा मशरूम गुच्छी सबसे महंगा होता है। जिसकी कीमत 30 हज़ार रुपये है।

Related Articles

Back to top button