Rashifal 28 June: इन राशियों के लिए बुधवार लेकर आया है खुशियों की सौगात, पढ़ें अपना राशिफल….
मेष – मेष राशि (Rashifal 28 June 2023) के लोग अपने कुशल कार्य कौशल से भीड़ में अलग पहचान अर्जित करेंगे, साथ ही सर्वत्र प्रशंसा के पात्र भी बनेंगे. व्यापारी वर्ग बड़ी बातों पर ध्यान देने की जुगत में छोटी बातों को अनदेखा करने से बचें, अन्यथा उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है. युवा वर्ग आज के दिन लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए नजर आएंगे, जिससे उनके भीतर नई अंतर्दृष्टि विकसित होगी. निजी जीवन की परेशानियों को अनदेखा अथवा अस्वीकार करने के बजाय साहस के साथ उसका सामना करें. सेहत के मामले में पेट और लीवर का ध्यान रखना है, यदि आप शराब पीते हैं तो उसका तत्काल त्याग कर दें.
वृष – इस राशि (Horoscope 28 June 2023) के लोगों के लिए नए करियर की शुरुआत का योग बनेगा, ऐसे में मेहनत करने के लिए अपनी कमर पहले से ही कस लें. कारोबार से संबंधित जरूरी काम पूरे होने पर व्यापारी वर्ग को सुकून मिलेगा, मानसिक शांति मिलने पर व्यापार के लिए आगे की योजनाएं तैयार करते हुए नजर आएंगे. युवा वर्ग की बात करें तो उन्हें अपनी योजना और प्रेम संबंध को सार्वजनिक करने से बचना होगा, अर्थात इसे किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर करने से बचे. संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है, समस्या सुलझाने के लिए शांत रहना जरूरी है. सेहत की बात करें तो पेट से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती हैं, कोशिश करें कि एक समय का भोजन स्किप कर दें.
मिथुन – मिथुन राशि (Rashifal 28 June 2023) के लोग कार्यस्थल पर पीठ पीछे बातें करने वाले सहकर्मियों से बचकर रहें, वह आपकी गलतियों को बॉस तक पहुंचाने का काम कर सकते हैं. राजनीतिक और प्रशासनिक से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है. युवा वर्ग यदि दोस्तों यारों के साथ किसी टूर पर जा रहे हैं, यात्रा के दौरान स्फूर्ति का अनुभव करेंगे. अपने क्रोध पर नियंत्रण करें, क्योंकि किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका है इसलिए इस ओर पहले से सचेत रहें. चेस्ट में जलन जैसी समस्याओं को लेकर परेशान रह सकते हैं, इसलिए मिर्च मसाला और तला हुआ भोजन छोड़ कर लिक्विड पदार्थों को वरीयता दें.
कर्क – इस राशि (Horoscope 28 June 2023) के लोग प्रखर बुद्धि के हैं, जिसके दम पर वह विरोधियों के दांत खट्टे करने में सफल होंगे. व्यापारी वित्तीय व व्यावसायिक मामलों के कुशल प्रबंधन से व्यापारिक स्थितियों में बड़ा बदलाव लाने में सफल रहेंगे. युवा वर्ग जिस भी कार्य की जिम्मेदारी लेंगे, उन कार्यों में उनका कौशल उभर कर आएगा जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. पारिवारिक परिस्थितियों के अति विश्लेषण से बचें अन्यथा असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. रक्त से संबंधित बीमारी को लेकर आपको आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
सिंह – सिंह राशि (Rashifal 28 June 2023) के नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को साझा करते हुए नए व्यक्तियों को आगे बढ़ने का अवसर देंगे. व्यापार की बात करें तो व्यापारिक दशा सही चल रही है, इस ओर अपनी मेहनत और प्रयासों को जारी रखें जल्द ही सफलता मिलेगी. युवा वर्ग अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में काफी हद तक सफल रहेंगे. परिवार संग मिलकर गरीबों के लिए कुछ दान की व्यवस्था करें, दूसरों की मदद करने से आत्मिक सुख मिलेगा. जो लोग जल्दी से किसी एलर्जी की चपेट में आ जाते है, उनको आज बचकर रहना चाहिए ताकि एलर्जी न हो.
कन्या – इस राशि (Horoscope 28 June 2023) के लोग कार्यस्थल पर पहली मुलाकात में लोगों को प्रभावित करते हुए नजर आएंगे. व्यापार करने वाले लोगों को पार्टनर और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, उनके सहयोग से व्यापार का विस्तार होगा. युवा वर्ग अपने दोस्तों और अन्य लोगों के लिए परामर्शदाता की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे. परिवार के समक्ष अपनी बात रखते समय भयरहित रहे, संभावना है कि आपकी बातों को समझा जाएगा. सेहत की बात करे तो शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए जिम और योग का सहारा ले, इसके साथ ही डिनर के बाद वॉक करना न भूले.
तुला – तुला राशि (Rashifal 28 June 2023) के जिन लोगों ने हाल ही में नौकरी ज्वाइन करी है, उन्हें सहकर्मियों का विश्वास जीतने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती हैं. व्यापारी वर्ग की बात करें तो आज उन्हें प्रतिस्पर्धा व कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आज का दिन युवाओं के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, ग्रहों की स्थिति को देखते हुए युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे. बच्चों के साथ समय व्यतीत करें यदि संभव हो तो आउटडोर गेम भी खेलें, इससे मनोरंजन के साथ-साथ थोड़ी बहुत एक्सरसाइज भी हो जाएगी. स्वास्थ्य के प्रति चिंताग्रस्त रहेंगे, तनाव लेने से बचें अन्यथा स्वास्थ्य और भी खराब हो सकता है.
वृश्चिक – इस राशि (Horoscope 28 June 2023) के लोग कार्यस्थल पर जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें रचनात्मकता प्रकट करेंगे और लाभ अर्जित करेंगे. व्यापारी वर्ग स्वार्थी और चालाक लोगों से दूर रहें, यह लोग आपको आर्थिक रूप से चूना लगाने का काम कर सकते हैं. युवा वर्ग जिससे प्रेम करते हैं उसके समक्ष अपनी बात रखने में देर बिल्कुल भी न करें. पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है, काम से फ्री होकर परिजनों के साथ समय व्यतीत करें. गंभीर रोगों से पीड़ित लोग परेशान नजर आएंगे. रोगों से मुक्ति पाने के लिए दवा और परहेज दोनों ही करें.
धनु – धनु राशि (Rashifal 28 June 2023) के लोग बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचें, उनके एक इशारे पर तुरंत एक्टिव होकर काम करें. व्यापारी वर्ग व्यावसायिक मामलों में समझदारी का परिचय देंगे, अपनी समझ से कई चुनौतियों को पार करने में सफल रहेंगे. युवा वर्ग दिन की शुरुआत हनुमान जी की आराधना से करें, ईश्वरीय शक्तियां आपका मार्गदर्शन करेंगी. परिवार संग कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है, यात्रा की शुरुआत धार्मिक स्थल से करें तो सबके लिए अच्छा होगा. सेहत में ग्रहीय स्थिति लीवर संबंधित समस्या दे सकती है, इसलिए अधिक मिर्च, मसाले वाले भोजन से बचना चाहिए.
मकर – इस राशि (Horoscope 28 June 2023) के नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, अपनी ओर से गलती की कोई गुंजाइश न रखें. व्यापारी वर्ग आज के दिन अधिक धन निवेश करने से बचें, आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उचित नहीं है. युवाओं की सकारात्मक सोच और हंसमुख व्यवहार से बाहरी लोग प्रभावित होंगे. अपने से बड़ों से बात करते समय वाणी पर काबू रखें, ऐसा कुछ भी मत बोले जिससे वह नाराज हों. शारीरिक एवं मानसिक शांति के साथ आरोग्य सुख की भी प्राप्ति होगी, अपने स्वास्थ्य के लिए दिन में कुछ समय अवश्य ही दें.
कुंभ – कुंभ राशि (Rashifal 28 June 2023) के नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलने का प्रयास करना होगा. व्यापारियों को अपने कार्य को पूरा करने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, हिम्मत से मुकाबला करें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं युवाओं को अब रिवीजन पर भी फोकस करना होगा. परिवार में किसी की आर्थिक मदद करने की स्थिति आ जाए तो आप सहयोग करने से पीछे न हटें. डिनर में हल्का और सुपाच्य भोजन करें, बहुत चिकनाई युक्त भोजन पेट से संबंधित रोगों को जन्म दे सकता है.
मीन – इस राशि (Horoscope 28 June 2023) के लोगों को ऑफिस में चुगली करने वाले लोगों से सतर्क रहना होगा, तो वहीं दूसरी ओर किसी की बुराई करने से भी बचना होगा. बिजनेस में वर्तमान समय में की गयी पार्टनरशिप अच्छे परिणाम लेकर नहीं आएगी इसलिए हो सके तो पार्टनरशिप को टालें. युवाओं का मूड किसी बात पर ऑफ हो सकता है लेकिन सकारात्मक सोच का दामन पकड़ कर चले तो मन प्रसन्न रहेगा. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यदि वह बीमार चल रहे हैं तो उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रभु से कामना करनी चाहिए. कमर का दर्द आपको परेशान कर सकता है, भारी सामान उठाने से बचना चाहिए और सही पोश्चर में ही उठे बैठें.



