Raigarh News: पीएम मोदी को मिस्र का सर्वोच्च सम्मान मिलना करोड़ों देश वासियों का सम्मान:- गोमती साय – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: पीएम मोदी को मिस्र का सर्वोच्च सम्मान मिलना करोड़ों देश वासियों का सम्मान:- गोमती साय

Raigarh News रायगढ़ :- सांसद गोमती साय ने मिस्त्र देश में प्रधान मंत्री मोदी को मिले सम्मान को देश वासियों का सम्मान निरूपित करते हुए कहा विदेशों की धरती मे मोदी जी को 13 देशों ने सम्मानित किया है। पिछले दिनों मिस्र देश ने सर्वश्रेष्ठ सम्मान ऑर्डर ऑफ द नील से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया है। मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह एल-सिसी ने अपने हाथों से ये सम्मान दिया। पीएम मोदी को अबतक 13 देश सर्वश्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित कर चुके है। मोदी जी मिस्त्र देश में मौजूद बोहरा समुदाय की एक मस्जिद अल-हकीम भी गए। काहिरा स्थित हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर मेमोरियल का भी प्रधानमंत्री ने मुआयना किया।कॉमनवेल्थ वॉर मेमोरियल में

Read more: Raigarh News: जिले में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होनी चाहिए परेशानी-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

Raigarh News भारतीय सेना के शहीद जवानों का स्मरण करते हुए श्रद्धांसुमन अर्पित किए। नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जो पिछले ढाई दशक के दौरान द्विपक्षीय दौरे पर मिस्र गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी से द्विपक्षीय वार्ता भी की। सितंबर में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अल सिसी का भारत की यात्रा में आ रहे है।भारत में मिस्र को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मिस्र की राजधानी काहिरा के मध्य में लगभग 1,000 साल पुरानी इमारत के रूप के मौजूद इमाम अल-हकीम बी अम्र अल्लाह मस्जिद की दीवारों और दरवाजों पर जटिल नक्काशीदार शिलालेखों की सराहना प्रधानमंत्री मोदी ने की। 13,560 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इस मस्जिद का पुनर्निर्माण भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से किया गया है। उन्होंने 1970 के बाद इस मस्जिद का जीर्णोद्धार किया और तब से यह समुदाय इसका रखरखाव कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button