World Cup 2023 का शेड्यूल हुआ जारी, 15 अक्टूबर को भारत-पाक का महा-मुकाबला…

ODI World Cup 2023 Schedule & Venues: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का एलान कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा. पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी. दोनों टीमें नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आमने-सामने होगी. जबकि वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. यह खिताबी मुकाबला भी नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा.
वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मैच डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ खेलेग. भारत और इंग्लैंड के बीच मैच 29 अक्टूबर को लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेला जाएगा
Read more Raigarh News: आसमान से आफत बनकर बरसी बारिश से रायगढ़ हुआ पानी-पानी…
ODI World Cup 2023 Schedule & Venues:भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया : 8 अक्टूबर, चेन्नई
भारत बनाम अफगानिस्तान : 11 अक्टूबर, दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान : 15 अक्टूबर, अहमदाबाद</p>
भारत बनाम बांग्लादेश: 19 अक्टूबर, पुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड: 22 अक्टूबर, धर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड: 29 अक्टूबर, लखनऊ
भारत बनाम क्वालीफायर: 2 नवंबर, मुंबई
भारत बनाम साउथ अफ्रीका: 5 नवंबर



