मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल विभाग में हड़कंप

Train accident in samastipur समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले जहाँ मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हालाँकि डिरेल की जो वजह सामने आई है उसने रेल विभाग को भी हैरान कर दिया है। इस घटना में किसी तरह के जनहानि की खबर नहीं मिली है।
दरअसल, कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट पर सीमेंट अनलोड हो रहा था। मजदूर मालगाड़ी की बोगी से सीमेंट उतारकर ट्रक में लोड कर रहे थे, तभी इंजन आगे बढ़ गया। इस दौरान इंजन में कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था। बिना ड्राइवर के मालगाड़ी आगे बढ़ गई और थोड़ी दूर जाकर चार पहिए पटरी से नीचे उतर गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
read more: Raigarh News: तिलक लगाकर किया गया शाला प्रवेशी बच्चों का स्वागत
Train accident in samastipur: इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है हालांकि रेलकर्मियों का कहना है कि इंजन जहां लगा था वहां ढलान थी इसी वजह से वह आगे बढ़ गई। इस घटना के बाद मौके पर बचाव और राहत कार्य की टीम मौके पर पहुंची है और बेपटरी हुए इंजन को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे का ट्रेनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है