PM मोदी के लिए जागी 100 साल की बुजुर्ग महिला की ममता…नाम करना चाहती है 25 बीघा जमीन

Mamta of 100 year old woman woke up for PM Modi : राजगढ़। आज पीएम मोदी की लोकप्रियता पूरे देश दुनिया में है। मोदी की चाहने वाले दुनिया भर में करोड़ों लोग रहते हैं। हालही का उदाहरण देखा जाए तो अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोदी को चाहने वालों की होड़ लगी हुई थी। ऐसा ही कुछ नजारा मप्र के राजगढ़ में देखने को मिला जहां 100साल की बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी को अपना बेटा माना हुआ है। इतना ही नहीं बुजुर्ग महिला के 14 बच्चे भी है लेकिन वह अपनी 25 बीघा जमीन पीएम मोदी के नाम करना चाहती है। बुजुर्ग महिला की ममता आज सोशल मीडिया पर खबर के रूप में छाई हुई है।
100 साल की इस बुजुर्ग महिला का नाम मांगी बाई तंवर है। महिला राजगढ़ जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर स्थित हरिपुरा जागीर गांव की रहने वाली हैं। उनका कहना है, ‘मोदी मेरा लाल है, मेरा बेटा है। मोदी बेटा होने के वो सारे फर्ज निभा रहा है, जो आज के समय में सगे बेटा बेटे नहीं निभाते।’
read more सरकारी बस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर…5 लोगों की दर्दनाक मौत 34 घायल
Mamta of 100 year old woman woke up for PM Modi : वह कहती हैं, ‘मोदी हमें गेहूं चावल दे रहा है। फ्री में इलाज करा रहा है, फसल खराब होने पर मुआवजा देता है। जिंदगी गुजारने के लिए विधवा पेंशन दे रहा है। हमें तीर्थ कराए, हमें रहने के लिए घर बनाकर दिए। वो मेरा बेटा है, मेरा लाल है, मेरा भगवान है।’



