देश

सरकारी बस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर…5 लोगों की दर्दनाक मौत 34 घायल

Bus and car collision in Tamil Nadu तमिलनाडु: राज्य के त्रिची जिले के मनापाराई के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वही 34 लोग गंभीर तौर पर जख्मी हुए है, जिन्हे अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।

 

read more: यहाँ 8वीं कक्षा तक की बढ़ी छुट्टियां, अब 3 जुलाई को खुलेंगे स्कूल

Bus and car collision in Tamil Nadu बताया जा रहा है कि त्रिची के वयमबत्ती के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सरकारी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वही इस ठोकर के बाद बस सड़क के किनारे जा पलटी। बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुँच कर आम लोगो की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल भिजवाया। (Bus and car collision in Tamil Nadu) सभी शवों को भी बरामद कर लिया गया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है साथ ही वजहों का भी पता लगाया जा रहा है। मरने वाले सभी कार सवार थे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button