Raigarh News: 35 पाव प्लेन मदिरा शराब के साथ पकड़ाया आरोपी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: 35 पाव प्लेन मदिरा शराब के साथ पकड़ाया आरोपी

Raigarh News वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा जिले मे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये गए हैं, जिनके निर्देशानुसार आज दिनाँक 25-06-2023 को थाना प्रभारी सरिया विजय चौधरी को जरिये मुखबिर मोबाइल से सूचना मिला कि शत्रुघन साव सरिया भठली चौक तरफ़ से लुकापारा की ओर अवैध रूप से देशी प्लेन मदिरा शराब बिक्री हेतु मोटर सायकल से ले जा रहा है,

मुखबिर के बताये अनुसार उपरोक्त स्थान पर जाकर घेराबंदी किये जो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का आते दिखा जिसे रोककर नाम पता पूछताछ करने पर अपना नाम शत्रुघन साव पिता अंतरयामी साव उम्र 32वर्ष सा. लुकापारा थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का निवासी होना बताया जो अपने कंधा मे रखें औरेंज एवं ग्रे कलर का बैग के बारे मे पूछताछ करने पर शराब रखना बताकर खोला जो बैग के अंदर देशी प्लेन मदिरा 35पाव जुमला 6.300लीटर जुमला 2800रूपये होना पाया l

Read more: Raigarh News: शहर के बीच केलो विहार में तैयार होगी 6.75 एकड़ की रिहायश, हटेगा पोल्ट्री फार्म…
उपरोक्त शराब एवं मोटर सायकल वाहन
हीरो H F डिलक्स क्रमांक CG 13AE 7397 कीमती करीबन 20000/-रूपये जुमला कीमती 22800/-रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया,आरोपी शत्रुघन साव को आब. एक्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है l
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सरिया विजय चौधरी,
Raigarh News स. उ. नि. छोटेलाल सिदार प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल , आर. विक्कु सिँह ठाकुर, राजकुमार साव, विमल किशोर जांगड़े की सराहनीय भूमिका रही

Related Articles

Back to top button