छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत…

CG News शनिवार को पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया. मानसून के साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. अलग अलग इलाकों में बिजली गिरने से जनहानि के मामले आए हैं. जशपुर में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. दो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं.घटना जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत भितघरा के पहाड़ी कोरवा आश्रित ग्राम राजपुर की है.

 

यहां के रहने वाले पहाड़ी कोरवा परिवार के सदस्य ससुर रतिया राम (68) व बहू दीनामती(20) की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई. मृतका की मां मंझनी बाई (50) पति समारू राम गंभीर रूप से झुलस गए हैं. उनका इलाज चल रहा है.बारिश से बचने घर की छप्पर ठीक कर रहे थे.

 

Read more अस्थमा से पीड़ित लोग न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान…

 

 

CG Newsबारिश को देखते हुए पहाड़ी कोरवा परिवार अपने घर का छप्पर ठीक कर रहे थे. मृतका की मां अपनी बेटी के घर आई हुई थी. सुबह से लगभग आधा छप्पर वे ठीक कर चुके थे और दोपहर को बारिश शुरू होने के बाद वे उसी कमरे से लगे बरामदे में आराम कर रहे थे.इस दौरान आकाशीय बिजली उस कमरे में गिर गई. जिसकी चपेट में आने से ससुर बहू की मौत हो गई. दो की हालत गंभीर है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button