अस्थमा से पीड़ित लोग न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान…

Asthma Patients Should Not Eat This Food: गर्मी के मौसम में अस्थमा के मरीजों की समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं. इस मौसम में लोग ठंडा खा लेते हैं जिसकी वजह से व्यक्ति को सांस लने में परेशानी होती है. ऐसे में अस्थमा के मरीजों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए. ऐसे में अस्थमा के मरीजों को कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए. इसके अलवा कुछ ऐसी चीजें भी है जिनसे अस्थमा के मरीजों को परहेज करना चाहिए. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि अस्थमा के मरीज को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?
अस्थमा के मरीज में न खाएं ये चीजें-
ठंडी और खट्टी चीजें (cold and sour things)-
अस्थमा के मरीजों को ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. जैसे आइसक्रीम,ठंडा पानी, नींबू, अचार दही आदि, बता दें इन चीजों का सेवन करने से अस्थमा बढ़ सकता है इसके साथ ही आपको खांसी की समस्या भी हो सकती है. इसलिए इन चीजों से अस्थमा के मरीज को परहेज करना चाहिए.
चाय-कॉफी (tea Coffee)-
ज्यादातर लोग चाय-कॉफी का सेवन करते हैं. लेकिन अस्थमा के मरीजो को चाय या कॉफी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि चाय या कॉफी से अस्थमा के मेरीजों की दिक्कत बढ़ सकती है. दरअसल चाय-कॉफी पीने से गैस की समस्या होती है जिससे अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ जाता है.
Read more EPFO में Higher Pension पाने का आखिरी मौका, फटाफट कर लें अप्लाई…
प्रिजर्वेटिव (Preservative)-
Asthma Patients Should Not Eat This Food:अस्थमा के मरीजों को ऐसी चीजें खाने से बचना चाहिए जिनमें सल्फाइच जैसे प्रिजर्वेटिव का उपयोग हुआ हो. जैसे अचार, पक्ड जूस.ये अस्थमा के मरीजों की मुश्किल को बढ़ा सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. RGH NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)



