रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

सहायक आबकारी आयुक्त मंजूश्री कसेर की टीम ने ओडिशा से लाई जा रही शराब को किया जप्त

             एक्टिव मोड में आई सहायक आबकारी आयुक्त मंजूश्री की टीम उड़ीसा से लाई जा रही शराब को पकड़ा

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ जिले मे सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमति मंजूश्री कसेर के मार्गदर्शन मे शराब तस्करी रोकथाम पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है… आज दिनांक  को आबकारी अपराध नियंत्रण दल के द्वारा रायगढ़ (दक्षिण ) में सुबह नाकेबंदी के दौरान एकताल रायगढ़ मार्ग पर ओड़िसा की तरफ से आ रही हीरो मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक CG15/CW-2202 का पीछा करके रोकने पर उसके पास से 12 बोतल singnature whishky, 6 बोतल ब्लेंडर prider, 6 बोतल रॉयल स्टेज और 24 केन बियर (budwiser ) एक काले रंग के बैग में होना पाया आरोपी के विरुद्ध 34(2) प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया. टीम मे आबकारी उप निरीक्षक रमेश सिंह सिदार और धर्मेन्द्र शुक्ला के साथ आरक्षकों श्रीकांत राठोर, प्रभुवन बघेल, शिव वैष्णव,जितेश नायक और चालक अशोक पटेल की सराहनीय भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button