देश

स्टील फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, 1 की मौत, 5 घायल…

Kerala केरल की एक स्टील फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग में झुलसने के कारण एक शख्स की मौत हो गई है। इसके अलावा पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

भट्टी में धमाके के बाद लगी आग

स्टील फैक्ट्री में आग की घटना पलक्कड़ जिले के कांझीकोड इंडस्ट्रियल इलाके की है। आग लगने की पुख्ता वजह का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में मौजूद एक भट्टी में धमाके के बाद आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी फौरन दमकल विभाग को दी गई।

 

 

Read more भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू…

 

 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kerala लगने की खबर मिलते ही वालायर थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान जारी था। आग पर काबू पा लिया गया है। अन्य जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button