राजस्थान में बिपरजॉय का कहर; तूफ़ान की वजह से कई ट्रेनें रद्द, फ्लाइट भी कैंसिल... – RGH NEWS
देश

राजस्थान में बिपरजॉय का कहर; तूफ़ान की वजह से कई ट्रेनें रद्द, फ्लाइट भी कैंसिल…

Cyclone Biparjoy चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, सिरोही, उदयपुर, जालौर, जोधपुर जिलों में शनिवार की सुबह से भारी बारिश हो रही है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पिछले 24 घंटों में चक्रवात का सबसे अधिक प्रभाव जालौर, सिरोही और बाड़मेर में देखा गया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बाड़मेर, जालौर, सिरोही और पाली के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

 

ट्रेनें और फ्लाइट्स कैंसिल

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण हो रही बारिश के कारण बाड़मेर से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जबकि उदयपुर से दिल्ली और मुंबई की दो उड़ानें भी रद्द की गई हैं और पाकिस्तान सीमा से सटे बाड़मेर के 5 गांवों के 5,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बिपरजॉय के प्रभाव से प्रदेश का अधिकांश भाग बादलों से ढका हुआ है। चक्रवात के कारण बस और रेल सेवा पूरी तरह ठप हो गई है।

 

शुक्रवार की रात चूरू के बीदासर में तीन इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि सिरोही के कई इलाकों में 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। पिछले 24 घंटों में बाड़मेर के सेडवा और सिरोही के माउंट आबू में 5-5 इंच की अधिकतम बारिश दर्ज की गई तो वहीं जालौर जिले के सांचौर में शुक्रवार रात से रुक-रुक कर बारिश जारी रही, जिससे कई गांवों में बिजली गुल हो गई।

कल तक राजस्थान में दिखेगा चक्रवात का असर

चक्रवात बिपरजॉय शुक्रवार रात राजस्थान पहुंचा। लेकिन इसकी रफ्तार कम हो गई। रविवार तक प्रदेश में इसका असर रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को जालौर, बाड़मेर, जोधपुर में बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गए।

 

Read more धमाकेदार फीचर्स के साथ Hyundai Venue का नया मॉडल लॉन्च….

 

 

Cyclone Biparjoyइसे देखते हुए जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग संस्थान, जिम, पर्यटन स्थल और समर कैंप बंद रखने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जोधपुर में कुछ स्थानों पर 100 मिमी बारिश होने का अनुमान है

 

Related Articles

Back to top button