चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का बढ़ रहा प्रकोप

Flights canceled in jamnagar due to cyclone biparjoy : अहमदबाद। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसका गंभीर असर देखने को मिल रहा है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के तबाही मचाने की आशंका के बीच केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक सब अलर्ट हैं। गुजरात में एनडीआरएफ की 17 टीमें और एसडीआरएफ की 12 टीमें तैनात हैं। वहीं, नौसेना के 4 जहाज स्टैंडबाय में रखे गए हैं।
इसके अलावा, एहतियात के तौर पर तट के पास रहने वाले 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि बिपरजॉय के लैंडफॉल से पहले मांडवी में तेज बारिश शुरू हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि सौराष्ट्र-कच्छ के 200 गांवों में बत्ती गुल हो गई है।
Read more: Raigarh News: स्कूल भवनों का कायाकल्प युद्धस्तर पर जारी, कलेक्टर श्री सिन्हा लगातार कर रहे समीक्षा
इतना ही नहीं चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की के प्रकोप की वजह से कई ट्रेनें रद्द हो गई है। इसी बीच में अब जामनगर में कल रात 12 बजे तक हवाई जहाजों की उड़ानों पर भी सरकार ने रोक लगा दी है। बता दें कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पर केंद्र और राज्य सरकार नजरें टिकाए बैठी है साथ ही पल पल ही जानकारी ले रही है।
Flights canceled in jamnagar due to cyclone biparjoy वहीं भुज के एसपी ने कहा कि हमने सभी गांव को खाली कराया है और करीब 50,000 लोगों को सुरक्षित निकाला है और शेल्टर होम की व्यवस्था की है। सभी शेल्टर होम पर पुलिस, मेडिकल, खाने, पीने की व्यवस्था की है। हमारे पास NDRF, SDRF, मरीन, BSF, सेना की टीमें तैनात हैं। पूर्वी और पश्चिम कच्छ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।



