गुजरात में तबाही मचाएगा चक्रवात बिपरजॉय तूफान; IMD ने दी 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी…

Cyclone Biparjoy : अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से गुजरात के कच्छ की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में यह तट से टकरा जाएगा। इस तूफान के चलते हवाएं काफी तेज गति से चल रही हैं। हवाओं की रफ्तार लगातार बढ़ रही है, वहीं समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें दिखाई दे रही है। मौसम विभाग इस तूफान पर नजर बनाए हुए है और लगातार अपडेट दे रहा है। वहीं हर हालात से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मुस्तैद हैं। कच्छ में इस तूफान के लैंडफाल होने की उम्मीद है।
बिपरजॉय के असर को देखते हुए रेलवे ने भी पूरी तैयारी की है। 69 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 32 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है जबकि 26 ट्रेनों शॉर्ट-ऑरजिनेट किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के CPRO सुमित ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। वहीं, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ अनिल कुमार लाहोटी और अन्य बोर्ड के सदस्य बिपोर्जॉय से उत्पन्न होने वाली स्थिति पर सीधी नजर बनाए हुए हैं।
Read more नदी में नाव पलटने से 100 लोगों की दर्दनाक मौत…
Cyclone Biparjoy : तूफान की वजह से देवभूमि द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, जामनगर और वलसाड में हवाओं की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। यहां आज हवाओं की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। तटीय इलाकों को 10 किलोमीटर तक खाली करा लिया गया है। अब तक प्रशासन ने 21 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर लिया है। इसके साथ ही गुजरात के सभी पोर्ट पर ऑपरेशन बंद कर दिया गया है



