मुख्यमंत्री से सतनामी समाज पाटन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री से सतनामी समाज पाटन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 12 जून 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में तहसील सतनामी समाज पाटन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर तहसील सतनामी समाज पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संतराम कुर्रे, उपाध्यक्ष श्री पवन डहरे, महासचिव श्री दुर्गेश कुर्रे, सचिव श्री शिवनाथ बंजारे, पूर्व अध्यक्ष श्री सोहन बघेल सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button