बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी ज्यादा अमीर हैं भोजपूरी इंडस्ट्री की हसीनाएं – RGH NEWS
मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी ज्यादा अमीर हैं भोजपूरी इंडस्ट्री की हसीनाएं

Richest Actress in Bhojpuri Industry बॉलीवुड की अभिनेत्रियां हमेशा ही दर्शकों के बीच अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्षरा सिंह, मोनालिसा, रानी चटर्जी जैसी अभिनेत्रियां भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। आज के समय में ये भोजपुरी अभिनेत्रियां बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं। एक्टिंग के साथ साथ ये भोजपुरी अभिनेत्रियां कमाई के मामले में भी अव्वल हैं।

आज के समय में ये भोजपुरी अभिनेत्रियां करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं ​कि भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्री कौन हैं?

अक्षरा सिंह

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम अक्षरा सिंह का आता है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरी अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने दमदार अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसके लिए वह मोटी फीस लेती हैं। 13 साल से उन्होंने अपने अंदाज से भोजपुरी इंडस्ट्री में आग लगा रखी है। उनके पास लगभग 18 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति भी है।

मोनालिसा

भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई हुई हैं। जिन्होंने भले ही भोजपुरी सिनेमा को अलविदा कह दिया हो। लेकिन भोजपुरी दर्शकों के दिलों में उनकी जगह आज भी बनी हुई है। जहां वह टेलीविजन उद्योग में काफी धूम मचा रही है। वहीं वह OTT पर भी है। ऐसे में आपको बता दें कि मोनालिसा के पास लगभग 18 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है।

आम्रपाली दुबे

दिनेश लाल यादव की सबसे रोमांटिक पार्टनर के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे के पास भी इन दिनों काम की कोई कमी नहीं है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की जान हैं। उनके बारे में बताया जा रहा है कि उनके पास करीब 25 करोड़ की संपत्ति है।

Read more: बॉक्स ऑफिस में जानिए ‘जरा हटके जरा बचके’ हिट हुई या फ्लॉप…

काजल रघवानी

इस लिस्ट में अगला नाम भोजपुरी की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक काजल राघवानी का है। काजल राघवानी अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिल पर राज करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, काजल एक फिल्म के लिए लगभग 18 से 20 लाख रुपये तक की मोटी फीस लेती हैं। काजल राघवानी दो से चार करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं

रानी चटर्जी

Richest Actress in Bhojpuri Industry: रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की लेडी दबंग कही जाती हैं। वह भी बेशुमार दौलत की मालकिन हैं। रानी चटर्जी अब तकभोजपुरी इंडस्ट्री में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह एक फिल्म के लिए आठ से 12 लाख रुपये तक की फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी चटर्जी एक महीने में लाखों की कमाई करती हैं। उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो रानी चटर्जी लगभग पांच मिलियन डॉलर की मालकिन हैं।

Related Articles

Back to top button