सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 50 लोग अपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार... – RGH NEWS
देश

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 50 लोग अपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार…

Delhi दिल्ली से सटे फरीदाबाद के नीलम बाटा रोड पर बुधवार देर रात को पुलिस ने छापा मारते हुए द अर्बन होटल्स एंड रेस्टोरेंट से बड़ी संख्या में युवक और युवतियों को अनैतिक कार्य करते हुए पकड़ा है। पकड़े गए युवकों में शहर के कई शोहदे (रईसजादों के बेटे) भी हैं। पुलिस के छापे में अंदर होटल में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें और शराब से भरे हुए गिलास मिले हैं।

बताया जा रहा है कि फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह को देर शाम को सूचना मिली थी कि थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नीलम बाटा रोड पर स्थित द अर्बन होटल एंड रेस्टोरेंट में अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं और इसमें बड़ी संख्या में दिल्ली नोएडा से युवतियां भी बुलाई गई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस आयुक्त ने थाना कोतवाली के एसएचओ अर्जुन राठी को पूरी फोर्स के साथ कार्रवाई करने के आदेश दिए।

बुधवार रात करीब 10 बजे एसएचओ अर्जुन राठी कई सब इंस्पेक्टर और महिला पुलिस के साथ होटल में पहुंचे और शुरुआत में तहकीकात की। पुलिस को जब बड़ी संख्या में युवक और युवतियां नग्न-अर्धनग्न हालत में मिले, तो मौके पर और भी पुलिस बल मंगाया गया। युवक-युवतियों संग अश्लील नृत्य और हरकतें करते हुए पाए गए।

प्रारंभिक जानकारी यह मिली कि अनिल खुराना नाम के व्यक्ति ने यह पार्टी आयोजित की थी। यह भी जानकारी मिली कि शुरुआत में स्थानीय पुलिस को धमकाया भी गया कि उनकी पहुंच ऊपर तक है और उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा, पर थाना एसएचओ अर्जुन राठी ने अपनी कार्रवाई जारी रखी।

इसके बाद एक-एक करके युवक और युवतियों को होटल से बाहर निकाला गया और एक के बाद एक सात जिप्सी में भरकर पकड़े गए युवक युवतियों और आयोजकों को थाने पहुंचाया गया। पुलिस को होटल के कमरों में भी युवक-युवतियां मिली। इसके लिए पुलिस को कमरों के ताले और कुंडे तोड़ने पड़े।

 

Also read Honda Elevate से आज उठेगा पर्दा, मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर!

 

 

Delhiपुलिस ने जब कमरों की पड़ताल की तो बिस्तर अस्त-व्यस्त हालत में मिले। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंदर किस तरह के अनैतिक काम हो रहे थे। देर रात में 12 बजे तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी और होटल के वेटरों और कुक से यह पूछताछ की जा रही थी कि यह धंधे कब से चल‌ रहे‌ थे। पुलिस ने अब तक करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है

Related Articles

Back to top button