मुख्यमंत्री श्री बघेल से सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों ने की सौजन्य मुलाकात – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री बघेल से सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों ने की सौजन्य मुलाकात

Raigarh News रायगढ़, 3 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सर्किट हाउस रायगढ़ में विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायगढ़ की जीवन रेखा मानी जाने वाली केलो नदी के संरक्षण पर आधारित पुस्तिका ‘केला मईय्या’ का विमोचन किया।

Read more: Raigarh News: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायगढ़ के जिंदल एयर स्ट्रिप पहुंचे

Raigarh News प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने माली समाज की मांग पर उन्हें भवन के लिए 30 लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर वत्सल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनका स्कैच भेंट किया।मुख्यमंत्री से कान्य कुब्ज ब्राम्हण कल्याण समाज, क्षत्रिय राजपूत समाज, चौहान समाज, देवांगन समाज सहित कई समाज के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक सर्वश्री प्रकाश नायक, लालजीत सिंह राठिया, चक्रधर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button