सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए कर दिया ये बड़ा ऐलान
Government employee take advance payment जयपुर : राजस्थान सरकार के राज्य कर्मचारी अब किसी तरह की आकस्मिक आवश्यकता पर अपने वेतन का अग्रिम भुगतान ले सकेंगे। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए ‘अर्नड सैलरी एडवांस विड्राल एक्सेस स्कीम’ को स्वीकृति दी है। इस योजना का क्रियान्वयन ‘राजस्थान फाइनेंशियल सर्विस डिलीवरी लिमिटेड’ द्वारा किया जाएगा। इससे कर्मियों को माह के अंत से पहले ही आनुपातिक रूप से वेतन का अग्रिम भुगतान किया जा सकेगा।
Read more: सुबह-सुबह करें ये काम, कभी नहीं होंगे Depression और Anxiety के शिकार
कर्मी को किए अग्रिम भुगतान की कटौती अगले माह के वेतन में से समायोजित की जाएगी। यह सुविधा एक जून, 2023 से सभी कर्मियों के लिए उपलब्ध हो सकेगी।
Government employee take advance payment बयान के अनुसार गहलोत के इस निर्णय से राज्य कर्मचारियों-अधिकारियों को जरूरत के समय आर्थिक संबल मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने 2023-24 के बजट में इसकी घोषणा की थी। एक अन्य फैसले के तहत राज्य सरकार ने बीकानेर जिले के लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में पर्यटन विकास के काम करवाने का फैसला किया है। इसके लिए गहलोत ने 2.53 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।



