पिता बना हैवान, बेटी पर चाकू से किए 25 वार, डरावना वीडियो वायरल

Surat Heinous Crime: गुजरात के सूरत में एक चौंका देने वाली घटना में एक पिता ने अपनी ही बेटी को दरिदंगी से मौत के घाट उतार दिया. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद को लेकर शख्स ने बेटी को 25 बार चाकू मारे. इतना ही नहीं उसने पत्नी और अन्य बच्चों पर भी चाकू से हमला किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
Read more: Raigarh News: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम
Surat Heinous Crime सूरत के कडोदरा इलाके में 18 मई की रात को सामने आई घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोपी को हत्या के दो दिन बाद उसकी पत्नी रेखा की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया. हमलावर की पहचान रामानुज के रूप में हुई है. आरोपी अपने परिवार के साथ सूरत के सत्य नगर सोसाइटी में किराए के अपार्टमेंट में रहता था.



