बदल गया इस जिले का नाम, यहां के CM ने किया ऐलान – RGH NEWS
देश

बदल गया इस जिले का नाम, यहां के CM ने किया ऐलान

Ahmednagar will now be known as ‘Ahilyanagar’ अहमदनगरः महाराष्ट्र सरकार ने एक और जगह का नाम बदल दिया है। वर्सोवा सी लिंक का नाम वीर सावरकर सेतु करने के बाद बुधवार को अहमदनगर के नाम भी परिवर्तन कर दिया है। अहमदनगर अब ‘अहिल्या नगर’ नाम से जाना जाएगा। बुधवार (31 मई) को अहिल्याबाई होलकर की जयंती है। इसी मौके पर सीएम शिंदे ने जिले के नाम को बदलने का एलान कर दिया।

बुधवार को अहिल्या बाई होलकर की 298वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे चौंडी पहुंचे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अहमदनगर का नाम बदलने की घोषणा की। इससे पहले महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदल कर छत्रपति संभाजीनगर किया था और उस्मानाबाद का नाम चेंज कर धाराशिव किया था।

Read more: Raigarh News: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम

Ahmednagar will now be known as ‘Ahilyanagar’ बता दें कि इंदौर हवाईअड्डे का नाम ‘देवी अहिल्याबाई होलकर हवाईअड्डा’ रखा गया है, उनके नाम पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र (सोलापुर) में दो विश्वविद्यालयों का नाम रखा गया है। उनकी स्मृति में कई सड़कों, इमारतों, सार्वजनिक स्थानों का नामकरण किया गया है।

Related Articles

Back to top button