Raigarh News: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम

Raigarh News रायगढ़, 31 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 1 जून को रायगढ़ जिले के प्रवास पर आयेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप पतरापाली, रायगढ़ आयेंगे एवं कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर रायगढ़ की ओर प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.10 बजे कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे एवं भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read more: Raigarh News: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए यातायात विभाग ने बनाया रूट चार्ट

Raigarh News मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.45 बजे श्री बालाजी मेट्रो हास्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं दोपहर 1.20 बजे सर्किट हाऊस रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3 बजे रामलीला मैदान आयेंगे एवं राष्ट्रीय रामायण महोत्सव उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 4.30 बजे रामलीला मैदान रायगढ़ से प्रस्थान कर शाम 4.50 बजे जिंदल एयर स्ट्रीप पतरापाली रायगढ़ आयेंगे एवं स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button