Raigarh News: बालिका से छेड़खानी करने वाले अधेड़ व्यक्ति को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, छेड़खानी और पोक्सो एक्ट में आरोपी गया जेल

Raigarh News *रायगढ़* । कल दिनांक 29/05/2023 को थाना चक्रधरनगर में नाबालिक बालिका से छेड़खानी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा आवेदन देकर दर्ज कराया गया है । बालिका के परिजन बताये कि *आरोपी रामेश्वर पाठक पिता राजाराम पाठक उम्र 57 साल निवासी कैथोपी थाना नरही जिला बलिया उत्तर प्रदेश हाल निवासी थानाक्षेत्र चक्रधरनगर* के घर इनकी बच्ची का आना जाना था । कुछ दिनों पहले आरोपी रामेश्वर पाठक के नाती-नातिन छुट्टियों में आये हैं । 07 मई के शाम करीब 06-07 बजे बच्ची उनके हमउम्र बच्चों के साथ खेलने गई थी जो डरी सहमी वापस घर आई, पूछे जाने पर बताई कि रामेश्वर पाठक ने गंदे तरीके से छेड़खानी किया है । बालिका के परिजन लोक लाज के डर से रिपोर्ट नहीं करा रहे थे जिनके द्वारा कल परिवार में सलाह मशवरा कर थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन से अवगत कराते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपने स्टाफ के साथ आरोपी रामेश्वर पाठक के घर दबिश देकर हिरासत में लिया गया । वरिठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर मामले की अग्रिम जांच कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय द्वारा की जा रही है । आरोपी रामेश्वर पाठक पर थाना चक्रधरनगर में छेड़खानी, पोक्सो एक्ट की धारा 8 एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे आज एफटीसी कोर्ट में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया ।
Read more: Raigarh News: सामाजिक समरसता का केंद्र बनेगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव
Raigarh News आरोपी के कृत्य पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किये पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है । सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव ,उपनिरीक्षक दिनेश बोहिदार एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।



