चार दिन से गायब हेड कॉस्टेबल का शव सड़क पर बरामद,अपहरण के बाद हत्या की जतायी जा रही है आशंका…. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

चार दिन से गायब हेड कॉस्टेबल का शव सड़क पर बरामद,अपहरण के बाद हत्या की जतायी जा रही है आशंका….

दंतेवाड़ा। जिले के बोदली कैम्प में तैनात एक हेड कॉस्टेबल का शव बोदली और करियामेटा के बीच सड़क पर 5 दिनों बाद मिला है. पुलिस नक्सली हत्या की आशंका जता रही है. एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है.

हालांकि एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि नहीं की है।बताया जा रहा है कि सीएएफ जवान कर्णेश्वर नेताम की करीब 7-8 दिन पहले बोदली कैंप में पोस्टिंग हुई थी। वह दो दिन पहले बिना किसी को बताए कैंप छोड़कर भाग निकला। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। आशंका जताई जा रही थी कि नक्सली उसको अगवा कर ले गए हैं। इसके बाद अब किसी व्यक्ति का शव मिलने की बात सामने आई है।

बता दे कि हाल में ही इसी तरह से बीजापुर जिले के कुटरू थाना से एक 58 वर्षीय एएसआई को नक्सलियों ने अगवा कर मौत के घाट उतार दिया था और अब ये दूसरी घटना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button