‘No Entry Sequel’ में दिखेगा बिपाशा का जलवा, सलमान के साथ करेंगी रोमांस….

Bipasha Basu in NO Entry Sequel: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की साल 2005 में आई फिल्म नो एंट्री ने धमाल मचा दिया था. इस फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी वक्त से चर्चा चल रही थी. ऐसे में फिल्म को लेकर खुशखबरी सामने आई है. खबरों के मुताबिक जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु होने की संभावना जताई गई है. कहा जा रहा है सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग खत्म होने के बाद वो एक ब्रेक पर जाएंगे. ब्रेक से आने के बाद सलमान फिल्म की शुरुआत करेंगे.
बिपाशा का दिखेगा नो एंट्री के सीक्वल में जलवा
फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है. ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान के साथ बिपाशा बासु नजर आएंगी. बिपाशा लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं. कयास लगाए जा रहे है कि बिपाशा नो एंट्री के सीक्वल से बड़े पर्दे पर दुबारा वापसी करेंगी. इस फिल्म में सलमान और बिपाशा के अलावा, अनिल कपूर, बोमन ईरानी, फरदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, ईशा देओल समीरा रेड्डी जैसे सितारे दिखाई दिए थे.
Also read सिट्रॉएन की अगली कार होगी सिडैन, इस दिन होगी लॉन्च…
नो एंट्री के सीक्वल की जल्द होगी शुरुआत
Bipasha Basu in NO Entry Sequel:बता दें नो एंट्री फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया था. इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था. लोग काफी वक्त से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सलमान की वजह से फिल्म फ्लोर पर नहीं आ पा रही थी. सलमान अपनी दूसरी फिल्मों में काफी व्यसत थे. लेकिन अब इतने सालों के बाद फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. सलमान जल्द ही फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करेंगे.



