मातम में बदली खुशियां; सिलेंडर फटने से शादी के दिन मां और रिश्तेदार की हुई मौत…

UP बता दें कि गैस सिलेंडर में लीकेज थी। किसी को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। धमाका हुआ तो आग तेजी से फैलने लगी। ननद और भाभी दोनों जान बचाने के लिए बाहर भागने लगीं, लेकिन उनका पैर सिलेंडर की पाइप में फंस गया और दोनों वहीं गिर पड़ीं। आग इतनी ज्यादा और तेजी से फैली की दोनों ही उसकी चपेट में आ गईं और उनकी जलकर मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों ने ननद-भाभी को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन वे भी आग में बुरी तरह झुलस गए। उन्हें फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Also read ज्यादा चावल खाने से झेलनी पड़ सकती हैं परेशानियां, जानें इसके नुकसान…
UP अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि नीर गांव में संजीव सिंह गौर की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। रविवार को बारात आनी थी। घर में मेहमान भी शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। शनिवार को मेहमानों की खातिरदारी के लिए संजीव की पत्नी 45 वर्षी मंजू किचन में कुछ बनाने के लिए गईं। उनकी मदद करने के लिए संजीव की बहन 50 वर्षीय शर्मिला भी किचन में आ गईं। दोनों कुछ बनाने के लिए गैस जलाने लगीं। जैसे ही उन्होंने माचिस में जलाई, वैसे ही जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। इस तरह शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में तब्दील हो गईं।



