रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: ट्रेन की चपेट में आये व्यक्ति के वारिसानों की पतासाजी में जुटी चक्रधरनगर पुलिस

Raigarh News *रायगढ़* । थाना चक्रधरनगर अंतर्गत 16 मई कोतरलिया स्टेशन के पास एक अज्ञात पुरुष उम्र 20-22 वर्ष की मृत्यु ट्रेन की चपेट में आने की सूचना थाना चक्रधरनगर को मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंची । मौके पर जांच पंचनामा कार्यवाही कर शव को मरच्युरी में रखवाया गया है ।

Read more: Raigarh News: एनसीआरबी सायबर टीप लाइन पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही जारी, चाइल्ड पॉर्नोग्राफी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर चक्रधरनगर पुलिस अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी और वारिसानों का पता लगाने जिले के सभी थाना, चौकियों को रेडियो मैसेज के जरिये सूचना दिया गया है कि वे उनके के गुम इंसानों से मृतक के हुलिये अनुसार पहचान कर सूचित करें । साथ ही सोशल मीडिया में मृतक के फोटो/विडियो शेयर किये गये है तथा थानाक्षेत्र के गांव में मुनादी कर मृतक के वारिसानों का पता लगाया जा रहा है ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button