Foods For Bone Health: ये चीजें हड्डियों को कर देती हैं कमजोर – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Foods For Bone Health: ये चीजें हड्डियों को कर देती हैं कमजोर

Foods Bad For Bone Healthहड्डियों को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है. ऐसे में डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी को डाइट में शामिल करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों के विकास में करते हैं. लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती जो आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं.  इसलिए इन चीजों का सेवन करने से बचा चाहिए. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि वो कौन सी चीजें है जिनका सेवन करने से बचना चाहिए.

ये चीजें हड्डियों को बनाती हैं कमजोर-

सोडियम वाली चीजें-
सोडियम यानी ज्यादा नमक की चीजें आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं. जी हां जब आप नमक का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे बॉडी में कैल्शियम की कमी होने लगती है जिसकी वजह से आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. इसलिए अगर आप भी ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो आज ही सावधान हो जाएं.
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स-
जो लोग ज्यादा मात्रा में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीते हैं तो उनकी हड्डियों क नुकसान पहुंच सकता है. बता दें कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में एसिड होता है जो रक्त में अम्लता के स्तर को बढ़ाता है. ऐसे हड्डियों से कैल्शियम निकलने लगता है. इसकी वजह से बोने डेंसिटी कम होने लगती है.
शुगर की चीजें-
शुगर लोडेड चीजें खाने से भी हड्डियों का हेल्थ प्रभावित हो सकता है. ज्यादा चीनी वाली चीजें खाने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. इससे बोन डेंसिटी कम हो सकती है. जिन लोगों को पहले से ही ऑस्टियोपोरोसिस है. उन लोगों को तो चीनी से बनी चीजों को नहीं खाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी हड्डियां कमजोर हो सकता है.

Read more: यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती, जानिए पूरी डिटेल!

कैफीन- 
Foods Bad For Bone Health अगर सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन किया जाता है. तो यह सेहदत के लिए फायदेमंद होता है. लेकिन अब अधिक मात्रा में कैफीन लिया जाता है. तो इससे हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है. लेकिन कैफीन युक्त पदार्थ, हड्डियों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं

 

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है.)

Related Articles

Back to top button