देश

युवाओं के लिए खुशखबरी, आज लगने जा रहा रोजगार मेला

MP Rojgaar mela: इंदौर। मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए आज बड़ा दिन है। दरअसल आज इंदौर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय में आज एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ये मेला आज सुबह 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Read more: यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती, जानिए पूरी डिटेल!

MP Rojgaar mela इस मेले में 600 से ज्यादा पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। बता दें 18 से 40 साल तक के आवेदकों को नौकरी की सौगात मिलने जा रही है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभआ चुनाव होने जा रहे है। इससे पहले सरकार हर वर्ग को साधने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में युवाओं को साधने के लिए युवा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button