छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी…

CG WEATHER UPDATE : प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। बढ़ते तापमान के साथ लोगों के स्वास्थ में भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उत्तर पश्चिम से लगातार गर्म हवाएं आ रही हैं। इसी बीच राहत की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।

 

वहीं प्रदेश के उत्तरी भाग में तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य रहने के आसार हैं.रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में हल्की बूंदाबांदी और वज्रपात के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ स्थित है एक द्रोणिका बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

 

Also read क्रेडिट कार्ड को लेकर RBI ने जारी किए नए नियम…

 

CG WEATHER UPDATEबता दें कि प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 मई के बाद से तापमान कम होने की सम्भावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि 15 जून से छत्तीसगढ़ में मानसून प्रवेश कर सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button