पूर्व मंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता का निधन... – RGH NEWS
राजनीतिक

पूर्व मंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता का निधन…

Haryana हरियाणा के अंबाला से BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। कटारिया ने बीती रात PGI में अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से निमोनिया के चलते PGI में भर्ती थे। उनकी अंतिम यात्रा #352, सेक्टर-4, MDC से सुबह 11:30 बजे निकलेगी। अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे स्थान श्मशान घाट मनीमाजरा में किया जाएगा। पिछले महीने ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज समेत अन्य तमाम दिग्गज नेताओं ने मुलाकात कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

Haryanaसांसद कटारिया की मौत पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने भी शोक व्यक्त किया है। गुप्ता ने लिखा है कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अंबाला लोकसभा से सांसद रतनलाल कटारिया जी के निधन हम सभी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

 

Also read BSF में निकलीं भर्तियां: ऐसे करें आवेदन…

 

Related Articles

Back to top button