Raigarh News: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां समय से करें पूरी- कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

Raigarh News रायगढ़, 17 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल से रायगढ़ शहर का रामलीला ग्राउंड प्रदेश के पहले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का साक्षी बनने वाला है। 1 से 3 जून तक यह भव्य आयोजन होने जा रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा, आयुक्त नगर निगम श्री संबित मिश्रा, एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय इस दौरान मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों पर विस्तार से अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने रामलीला मैदान का निरीक्षण कर वहां मंच और बैठक व्यवस्था की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब रायगढ़ में इतने वृहत स्तर का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के साथ राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागी शामिल होंगे। इसकी सभी तैयारी समय से पूरी कर ली जाए। उन्होंने आने वाले अतिथियों और कलाकारों के आवास व्यवस्था, ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था की समुचित तैयारी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिसर में स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन की व्यवस्था के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने केलो महा आरती और दीपदान को लेकर स्थल निरीक्षण किया। यहां पर भी होने कार्यक्रम के मद्देनजर की जाने वाली तैयारियों की जानकारी ली। इस मौके पर नगर निगम के सभापति श्री जयंत ठेठवार, जिला परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक श्री सुशांतो बनर्जी, ईई नगर निगम श्री ए एन उपाध्याय, रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खूंटे, खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Read more: Raigarh News: दीनदयाल कॉलोनी और कमला नेहरू गार्डन में रक्षा टीम ने महिलाओं के मोबाइल पर डाउनलोड कराया “अभिव्यक्ति ऐप
Raigarh News गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तर्ज पर रायगढ़ में आगामी माह के 1 जून से 3 जून तक तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा यह भव्य आयोजन रायगढ़ में किया जा रहा है। आदिवासी नृत्य महोत्सव की तरह ही देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशी कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। जल्द ही रायगढ़ की धरा पर देश-विदेश के कलाकारों द्वारा रामायण की अनूठी प्रस्तुति देखने को मिलेगी।



