बिग बाजार” बिक गया,देश के 420 शहरों में 1800 बिग बाजार खोले गये थे,जानिये अब बिग बाजार का क्या होगा

RGHNEWS फ्यूचर ग्रुप के रीटेल बिजनस पर कब्जा कर मुकेश अंबानी भारत के रीटेल किंग बन गए हैं। इसके साथ ही किशोर बियानी जो फ्यूचर ग्रुप के मालिक हैं, उनके ऊपर भारी-भरकम कर्ज का बोझ भी दूर हो गया। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने फ्यूचर ग्रुप का रीटेल, होलसेल लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस बिजनस 24 हजार 7 सौ 13 करोड़ में खरीद लिया है।
रीटेल बिजनस के फादर कहे जाते हैं बियानी
किशोर बियानी को भारत के ऑर्गनाइज्ड रीटेल बिजनस का फादर कहा जाता है। Erstwhile Manz Wear के नाम से उन्होंने 1987 में रीटेल बिजनस की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने 1997 में पेंटालून के साथ कारोबार को आगे बढ़ाया। उन्होंने पेंटालून के फ्रैंचाइजी मॉडल को काफी तेजी से बढ़ाया और देखते-देखते पूरे भारत में इसके स्टोर खुल गए। कम प्राइस की मदद से उन्होंने कस्टमर्स को लुभाया और यह काफी सफल भी रहा।
2001 में पहला बिग बाजार स्टोर
2001 में भारत में पहला बिग बाजार स्टोर खोला गया था। 2008 की आर्थिक मंदी के बाद कंपनी के कारोबार पर काफी बुरा असर हुआ। धीरे-धीरे कर्ज का बोझ बढ़ता गया। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2019 को फ्यूचर ग्रुप पर कुल कर्ज 10951 करोड़ था। 30 सितंबर 2019 को यह बढ़कर 12778 करोड़ पर पहुंच गया।
