Rashifal 17 May: इन 5 राशियों पर आज बरसेगा भगवान गणेश का आशीर्वाद, पढ़ें अपना राशिफल…
मेष – इस राशि (Aaj Ka Rashifal 17 May 2023) के लोगों के ऑफिस में उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए उनके अधिकार बढ़ाए जाएंगे, अधिकारों का दुरुपयोग करने से बचना होगा. व्यापारिक दृष्टि से कारोबार की गति मंद रहने वाली है, उतार चढ़ाव व्यापार का हिस्सा है इसलिए इसको लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं होना है. जिन युवाओं के गुरु नहीं है, वह श्री हनुमान जी को अपना गुरु मान कर उनका जाप, ध्यान करें. घरेलू महिलाओं को अपने क्रोध पर नियंत्रण करना चाहिए, क्योंकि परिवार में किसी से विवाद होने की आशंका है. सेहत की दृष्टि से बढ़ते वजन पर रोक लगानी होगी, इसलिए चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करें और साथ ही व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.
वृष – वृष राशि के लोगों को ऑफिस में कुछ नया काम करने को मिल सकता है. हो सकता है नये सहकर्मी की गाइडेंस की जिम्मेदारी भी आपको दी जाएं. व्यापारियों द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे, इसके चलते ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और व्यापार का विस्तार होगा. युवाओं को आज के दिन मूल उद्देश्यों से भटकना नहीं है, हो सकता है कोई नकारात्मक प्रवृत्ति का व्यक्ति आपको भ्रमित करने का प्रयास करें. काफी दिनों से चल रहे पारिवारिक विवाद खत्म होंगे, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. सेहत की बात करें तो अपने साथ-साथ माता पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा.
मिथुन – इस राशि (Aaj Ka Rashifal 17 May 2023) के लोगों के कर्मक्षेत्र की बात करें, तो जो लोग इंसेंटिव बेस पर कार्य करते हैं. उनको आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है. व्यापारियों को कारोबार को बढ़ाने के लिए उसका प्रचार करने पर ध्यान देना चाहिए, इसके लिए माउथ पब्लिसिटी भी कारगर साबित होगी. युवाओं की पुराने मित्रों से फोन पर बात हो सकती है, उनसे बात करके खट्टी मीठी यादें ताजा होंगी. सामाजिक तौर पर जीवनसाथी के मान- मर्यादा में वृद्धि होगी, जिससे उनके साथ साथ परिवार के भी मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सेहत के बाद करे तो मांसपेशियों में दर्द रहने वाला है, इससे छुटकारा पाने के लिए मालिश का सहारा लेना चाहिए.
कर्क – कर्क राशि (Horoscope Today) के सरकारी विभाग में कार्यरत लोग सभी काम को पूरा करते चलें, क्योंकि उच्च अधिकारी जांच पड़ताल के लिए राउंड पर कभी भी आ सकते हैं. व्यापारियों को वित्तीय मामलों को बहुत गंभीरता के साथ हैंडल करना होगा, अन्यथा किसी खास व्यक्ति के द्वारा ही आप को चूना लगाया जा सकता है. जो युवा कोई लेख या बुक लिखना प्रारंभ करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है. घर-परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा, पूजा-पाठ कराने की सोच रहें हैं तो दिन शुभ है. सेहत की बात करें तो आपको चोट लगने की आशंका है, ऐसे में आपको किसी भी तरह का कार्य करते समय अलर्ट रहना होगा.
सिंह – इस राशि (Aaj Ka Rashifal 17 May 2023) के लोगों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ताल-मेल बनाकर चलना होगा, कोशिश करें कि व्यक्तिगत समस्याओं को प्रोफेशनल लाइफ पर हावी मत होने दें. व्यापारी वर्ग की बात करें तो कारोबार से संबंधित सरकारी कार्य पूरे होने में बाधा आएगी, इसलिए यदि कार्य न बने तो समय बर्बाद न करें. विद्यार्थी वर्ग कड़ी मेहनत करने से पीछे न हटे, आज की मेहनत उन्हें आने वाले कल में बेहतर परिणाम निश्चित रूप से देगी. अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि आपके इसी स्वभाव के कारण पिता के साथ मतभेद होने की आशंका है. सेहत की दृष्टि से आप एसिडिटी से परेशान हो सकते हैं, आपको पूरी तरह से मिर्च मसाले वह बाहर के भोजन का त्याग करना होगा.
कन्या – कन्या राशि (Horoscope Today) के लोग कर्मक्षेत्र में खुद को सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे, जिसके चलते वह ऑफिशियल कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. बिजनेस से जुड़े लोगों को कठोर मेहनत करनी पड़ेगी, क्योंकि सोचा गया मुनाफा मिलने में संदेह है. आज के दिन युवाओं के मन में नवीन विचारों का आगमन होगा, ऐसे में आपको उन विचारों को साकार करने का प्रयास करना चाहिए. ग्रहों की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए खर्च पर अंकुश लगाना होगा, अन्यथा आने वाले समय में आपको तंगी का सामना करना पड़ सकता है. सेहत की बात करें तो खानपान को लेकर परहेज करें, बाहर का बना भोजन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं.
तुला – इस राशि (Aaj Ka Rashifal 17 May 2023) के लोगों को कर्मक्षेत्र में आज के दिन चुनौती का डटकर मुकाबला करना होगा, जिसमें आपकी विजय होगी. ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने वालों के लिए दिन तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी जिसके चलते तनाव भी कम हो जाएगा. युवा वर्ग को वर्तमान समय में धैर्य रखना होगा, दिन की शुरुआत हनुमान जी की आराधना से करें उनकी कृपा से रुके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे. पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण बात पर चर्चा हो सकती है, ऐसे में उनकी बातों को सर्वप्रथम वरीयता देनी होगी. सेहत की बात करें तो स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और योग करें, साथ ही पौष्टिक आहार का सेवन करें जिससे प्रतिरोधक क्षमता और मजबूत हो.
वृश्चिक – वृश्चिक राशि (Horoscope Today) के लोगों को ऑफिशियल कार्यों में कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा, इसके साथ ही प्रमोशन मिलने की भी प्रबल संभावना बन रही है. व्यापारियों को जितना है उतने में संतोष करने के बजाय व्यापार के विस्तार की प्लानिंग करनी होगी, जिससे उनका आर्थिक ग्राफ ऊंचा उठे और उन्हें आर्थिक रूप से लाभ हो. युवाओं के सोचे गए कार्य भी कुछ हद तक पूरे होते दिखाई दे रहें हैं, यदि कुछ काम नहीं हो पाते हैं तो उसे लेकर मन छोटा न करें. यदि घर का पुनर्निर्माण या उसके सौंदर्यीकरण का काम करने की प्लानिंग कर रहे थे, तो इसे कराने के लिए आज का दिन उचित है. आज अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा, अन्यथा शारीरिक पीड़ा से ग्रसित हो सकते हैं.
धनु – इस राशि (Aaj Ka Rashifal 17 May 2023) के लोग कार्यक्षेत्र में अपनी सफलता के लिए शत्रु को परास्त करने में सफल हो पाएंगे. व्यापार की बात करें तो आर्थिक रूप से आज का दिन कुछ तंगी पैदा कर सकता है, तंगी देखकर परेशान न हो व्यापार में लाभ और हानि तो चलता रहता है. युवाओं की मेहनत उन्हें सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाली है, जिसके चलते आज वह प्रसन्नचित्त रहेंगे. आज अपनों के सहयोग से पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा, शाम तक परिवार संग कहीं बाहर डिनर पर या घूमने के लिए जा सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो एलर्जी के चलते परेशान होना पड़ सकता है, एलर्जी के लक्षण दिखने पर देरी न करते हुए डॉक्टर से तत्काल संपर्क करें.
मकर – मकर राशि (Horoscope Today) के लोगों के लिए करियर की स्थिति बेहद शुभ रहेगी, आज भाग्य और कर्म का कॉम्बिनेशन बना हुआ है जिसके चलते आप जो भी कार्य करेंगे और कार्यों में सफलता हासिल करेंगे. व्यापारियों को कारोबार के विस्तार के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लेना होगा, व्यापार की पब्लिसिटी सोशल मीडिया साइट पर करने से व्यापार की उन्नति होगी. युवाओं के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने से उनके मान मर्यादा में वृद्धि होगी, इसके साथ घर में भी उनका मान सम्मान बढ़ेगा. घर के सभी बड़े बुजुर्गों और माता-पिता की बातों का अनुसरण करें, उनकी किसी भी बात को अनदेखा न करें अन्यथा वह नाराज हो सकते हैं. सेहत में आज सीजनी फलों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा.
कुंभ – इस राशि (Aaj Ka Rashifal 17 Ma 2023) के लोगों को ऑफिस में बेहतर काम की वजह से बॉस की ओर से प्रशंसा मिलेगी. जिन लोगों ने शेयर बाजार में पैसा लगाया था, उनको आर्थिक लाभ मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग की बात करें तो आज वह पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसकी वजह से उनके सभी अध्यापक उनकी प्रशंसा करेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान दें उनकी अचानक तबीयत बिगड़ सकती है, तबीयत खराब होने पर डॉक्टर से तत्काल संपर्क करें. सेहत की दृष्टि से यदि आज आप कहीं बाहर खाना खाने जा रहे हैं, तो समय की मांग को देखते हुए बाहर का भोजन खाने से बचें.
मीन – मीन राशि (Horoscope Today) के लोगों की ऑफिशियल स्थिति सामान्य रहेगी, आज घर से लेकर ऑफिस तक सभी जगह अनुकूल वातावरण देखने को मिलेगा. ग्रहों की स्थिति स्टेशनरी व्यापारियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, जिसके चलते आज उन्हें मन मुताबिक मुनाफा होने की प्रबल संभावना है. कलाक्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों की कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जो उन्हें करियर में आगे बढ़ने में मदद करेंगे. परिवार में चल रही परेशानियों के चलते मन चिंतित रहेगा, ऐसे में मन को शांत रखते हुए परेशानियों का समाधान खोजने का प्रयास करना होगा. सेहत की बात करें तो आज मांसपेशियों से संबंधित परेशानियां हो सकती है, साथ ही पेट के रोगियों को भी सावधान रहना होगा.


