छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छग में वंदेभारत एक्सप्रेस बंद, ये वजह आ रही सामने….

CG News रेलवे को सबसे अधिक आय देने वाले बिलासपुर रेल जोन की एक बार फिर रेलवे ने अनदेखी की है। बिलासपुर नागपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरु की गई…जिसका जोर जोर से हल्ला बोला गया और प्रचार किया गया था..लेकिन अब उसके अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। वंदे भारत के रैक के स्थान पर तेजस रेक का उपयोग रेलवे करेगा। इसके पीछे वजह बताया जा रहा है की छत्तीसगढ़ को मिली वंदे भारत ट्रेन के रैक का उपयोग सिंकदराबाद और तिरुपति के बीच ट्रेन शुरु करने के लिए किया जाएगा।

CG Newsयात्रियों का मानना है की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से छत्तीसगढ़ के लोगों का लगाव हो गया था…सुबह के समय इस ट्रेन को पर्याप्त यात्री भी मिल रहे थे…वंदे भारत देश के दूसरे राज्यों में भी चल रही है…वहां का रेक उपयोग किया जा सकता था…यात्रियों का मानना है कि रेलवे को एसा नही करना चाहिए था…वहीं इस मामले में रायपुर डीआरएम संजीव कुमार का कहना है की ये अस्थाई व्यवस्था है…बहुत जल्द ही नया रेक उपलब्ध हो जाएगा…और फिर से लोगों को वंदे भारत ट्रेन की सुुविधा मिलने लगेगी।

 

Also read अपने ही चचेरी 8 साल की मासूम बहन के साथ नाबालिग भाई ने किया रेप!

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button