शादी के चार साल बाद कैसा है Deepika Padukone और Ranveer Singh रिश्ता का ? जाने सब कुछ एक Click पर – RGH NEWS
मनोरंजन

शादी के चार साल बाद कैसा है Deepika Padukone और Ranveer Singh रिश्ता का ? जाने सब कुछ एक Click पर

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को काफी अच्छे से बैलेंस करती हैं. एक्ट्रेस ने इसी बीच रणवीर सिंह संग अपने रिश्ते पर बात की है.बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए दिन अपनी कैमिस्ट्री के चलते चर्चा में रहते हैं. इस जोड़ी को फैंस एक आइडल जोड़ी के तौर पर भी देखते हैं. जिस तरह से रणवीर अपनी वाइफ दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं वो काबिल-ए-तारीफ है. दीपिका भी अक्सर अपने पति रणवीर का जिक्र करती हुई नजर आती हैं.

इसी बीच एक बार फिर से दीपिका पादुकोण ने अपने हबी रणवीर सिंह से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं. हाल ही में ये जोड़ी साथ वेकेशन के लिए भूटान पहुंची थी. अपने वेकेशन को लेकर हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा कि इन दिनों उन्होंने और रणवीर ने साथ वो किया जिसमें उन्हें सबसे ज्यादा मजा आता है, जिसमें लंबी सैर, साइड सींग और खाना शामिल है. दीपिका का मानना है कि जब वह रणवीर के साथ होती हैं तो वह काफी सेफ फील करती हैं.

दीपिका से एक्ट्रेसेस की शेल्फ लाइफ को लेकर भी सवाल किया गया. दीपिका के मुताबिक उन्होंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया क्योंकि रणवीर उन्हें हमेशा उनको, उनके सपनों को और उनके एम्बीशन्स को पहले रखा है. इसके अलावा दीपिका ने ये भी कहा कि, वह सभी फिल्मों से प्रभावित होकर बड़े हुए हैं, या वह अपने आसपास के रिश्तों और शादियों से प्रभावित होकर बड़े हुए हैं. दीपिका की मानें तो सभी को ये बात समझने की जरूरत है कि वह जिस सफर पर है वहां सिर्फ वही हैं या फिर वह दो लोग हैं इस सफर पर

 

Also read Raigarh News: 6 बेटियों की सफलता से दमका रायगढ़, कलेक्टर ने किया सम्मानित..

 

 

Deepika Padukoneकपल्स को लेकर दीपिका ने बताया कि आज के कपल्स में पैशेंस की कमी है. एक्ट्रेस का मानना है कि उनसे पहले और भी जोड़ियां रही हैं जो अपनी पीढ़ी से सीखते हैं या सीख सकते हैं. कई चीज़ों में पैशेंस की सबसे इम्पोर्टेंट चीज होती हैं. बता दें, दीपिका और रणवीर की शादी साल 2018 में हुई थी. दोनों की शादी को 5 साल का वक्त होने वाला है. दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी वर्क लाइफ को भी अच्छे से मैनेज करते हैं.

 

Related Articles

Back to top button