मुख्यमंत्री ने बीजापुर में हुए सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने बीजापुर में हुए सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर, 09 मई 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बास्तानार में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मृतक महिलाओं के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने एवं घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैैं। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button