Urfi Javed ने च्विंगम से बना टॉप पहनकर दिया पोज... – RGH NEWS
मनोरंजन

Urfi Javed ने च्विंगम से बना टॉप पहनकर दिया पोज…

Urfi Javed Wear Chewing Gum Top: इंडस्ट्री में अपनी फैशन चॉइसेज की वजह से हर बार तहलका मचाने वाली टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपनी नई ड्रेस से लोगों का दिमाग घुमा दिया है! उर्फी जावेद कभी छोटे कपड़े, कभी टॉपलेस होकर तो कभी अतरंगी चीजों से इज्जत को ढककर कैमरे के सामने आ जाती हैं. उर्फी ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर अपना नया लुक शेयर किया है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. उर्फी ने इन फोटोज में हमेशा की तरह एक ‘अतरंगी’ चीज से अपना टॉप बनाया है लेकिन इस बार उन्हें देखकर लोगों को घिन आ रही है! इस टॉप की काफी निंदा हो रही है और लोग एक्ट्रेस का बहुत मजाक उड़ा रहे हैं. उर्फी का ये च्यूइंग गम कैसा लग रहा है, उन्होंने किस तरह के कपड़े पहने हैं- आइए नई फोटोज पर नजर डालते हैं..

जैसा कि हमने आपको अभी बताया, उर्फी जावेद ने इस बार जो टॉप पहना है वो और किसी चीज का नहीं बल्कि च्यूइंग गम का बना हुआ है. उर्फी ने यहां गुलाबी रंग की जो च्यूइंग गम खाई, उसी को जोड़कर हसीना ने एक टॉप बना लिया है जो देखने में काफी अजीब लग रहा है. उर्फी जावेद का ये टॉप देखने में, लोगों को बिल्कुल भी आकर्षक नहीं लग रहा है.

देखकर लोगों ने बंद कर ली आंखें!

Urfi Javed Wear Chewing Gum Topउर्फी जावेद ने कुल मिलाकर चार फोटोज पोस्ट किये हैं जिनमें पहली फोटो में वो अपना टॉप फ्लॉन्ट कर रही हैं, दूसरी फोटो में उर्फी टॉप के साथ-साथ मुंह में च्यूइंग गम खाती भी नजर आ रही हैं. तीसरी फोटो काफी अजीब है जिसमें एक्ट्रेस मुंह से च्यूइंग गम निकालती नजर आ रही हैं और चौथी फोटो में भी उर्फी टॉप दिखा रही हैं. उर्फी जावेद के इस टॉप पर लोगों के बहुत गंदे-गंदे कमेंट्स आए हैं.

 

Related Articles

Back to top button