देश

भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा, 21 पर्यटकों की मौत…

Keralaमलप्पुरम जिले के तनूर के पास एक पर्यटक नौका के पलट जाने से 21 लोगों की मौत हो गई. मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कल सुबह तनूर दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे. सीएम के कल के लिए निर्धारित राज्य के सभी सरकारी विभागों के आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

 

Kerala हादसे के वक्त नाव में करीब 40 लोग सवार थे. राज्य के मंत्री वी अब्दुराहमान ने जानकारी दी कि केरल के मलप्पुरम जिले में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 से 21 हो गई है. बचाव व राहत कार्य अभी भी जारी है. बता दें कि हादसा रात के वक्त में हुआ है. ऐसे में राहत दल के कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है. लोगों को निकालने के लिए रात के अंधेरे में भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्क्यू के लिए टॉर्च जलाकर लोगों को ढूंढा जा रहा है. केरल के इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

 

इस हादसे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदानाएं जाहिर की. उन्होंने कहा कि, ‘केरल के मलप्पुरम में एक हाउसबोट के डूबने की खबर से व्यथित हूं. उन सभी के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’ ‘मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बचाव कार्यों में अधिकारियों की सहायता करने की अपील करता हूं.’

 

Also read ऋषभ पंत की वर्ल्ड कप में जगह लेंगे ये घातक खिलाड़ी, BCCI ने किया बड़ा खुलासा…

 

Related Articles

Back to top button