Amul दे रहा एक्स्ट्रा कमाई का मौका,जानें कैसे मिलेगा फायदा? – RGH NEWS
बिजनेस

Amul दे रहा एक्स्ट्रा कमाई का मौका,जानें कैसे मिलेगा फायदा?

Earn Money From Businessअगर आप भी कमाई करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब अमूल आपको कमाई का मौका दे रहा है. AMUL के साथ आप 5 से 10 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी अमूल (Amul) आपको बंपर कमाई का चांस दे रही है. बता दें आप 2 लाख से 6 लाख रुपए खर्च करके अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं. आइए आपको बता सकते हैं कि आप कैसे यह कमाई कर सकते हैं

कितने रुपये का करना होगा निवेश?

इस बिजनेस को आप 2 तरह से शुरू कर सकते हैं. अगर आप अमूल का आउटलेट लेने का सोच रहे हैं तो आपको करीब 2 लाख तक का निवेश करना होगा. वहीं, अगर आप फ्रेंचाइजी लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपको करीब 5 लाख का निवेश करना होगा. वहीं, इससे पहले आपको शुरुआत में कुछ राशि सिक्योरिटी के रूप में देनी होगी. बता दें सिक्योरिटी के रूप में करीब 25000 से 50,000 तक खर्च करना होगा.

कमाई किस तरह होगी?
अगर कमाई की बात की जाए तो अमूल की तरफ से प्रोडक्ट्स पर कमीशन मिलता है. जैसे कि मिल्क के पैकेट पर 2.5 फीसद, मिल्क प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी, आईस्क्रीम पर 20 फीसदी का कमीशन मिलता है. इसी तरह अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर अलग कमीशन का रेट होता है. आपको रेसिपी बेस्‍ड आइसक्रीम, शेक, पिज्‍जा, सेंडविच, हॉट चॉकेलेट ड्रिंक पर 50 फीसदी कमीशन मिल जाता है.

कितनी जगह की होगी जरूरत?
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास करीब 150 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए. अमूल आउटलेट के अलावा अगर आप आइस्क्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपके पास में करीब 300 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए.

read more: मंदिर दर्शन कर लौट रही महिला से दरिंदों ने मिटाई हवस की प्यास, जेवरात भी लूटे

कहां से अप्लाई कर सकते हैं आप?
अगर आप भी फ्रेंचाइजी लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ऑफिशियल मेल retail@amul.coop पर जाना होगा. यहां पर आपको इस लिंक http://amul.com/m/amul scooping parlours पर क्लिक करना होगा. इस लिंक के जरिए आप सभी जानकारी ले सकते हैं.

5 से 10 लाख तक की कमाई होगी
अमूल फ्रेंचाइजी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, फ्रेंचाइजी के जरिए हर महीने लगभग 5 से 10 लाख रुपये की बिक्री हो सकती है. इसमें एक मिल्‍क पैकेट पर 2.5 फीसदी, मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स पर 10 फीसदी और आइसक्रीम पर 20 फीसदी कमीशन मिलता है.

नहीं है नुकसान का चांस
Earn Money From Business: अमूल के साथ बिजनेस करना बहुत आसान है. दरअसल, इसके पीछे दो वजह है. पहला अमूल का कस्टमर बेस और दूसरा यह शहर की हर लोकेशन पर फिट बैठता है. अमूल का हर शहर में कस्टमर बेस काफी मजबूत है. हर शहर में लोग इसके प्रोडक्ट्स को नाम से पहचानते हैं. बड़े से बड़े शहर और साथ ही छोटे शहरों में भी इसकी पहुंच है. इसलिए अमूल की फ्रेंचाइजी लेने में कोई नुकसान के चांस नहीं है.

Related Articles

Back to top button