देश

ग्राउंड जीरो पर आज समीक्षा करेगें रक्षा मंत्री, आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अब तक पांच जवान शहीद…

Jammu Kashmir   जम्मू कश्मीर में राजैारी के कांडी इलाके में शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से जारी एनकाउंटर में लश्कर का एक आतंकी मारा गया है। एक आतंकी घायल भी हुआ है। इसी एनकाउंटर के दौरान शुक्रवार को आतंकियों की तरफ से एक ब्लास्ट में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज राजौरी पहुंचेंगे।

इसके अलावा बारामूला के करहमा कुंजर में आज यानी शनिवार सुबह 4 बजे से सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। यहां अब तक एक आतंकी मारा गया है, और आतंकियों के छिपे हुए होने की जानकारी है। ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक ये वही आतंकी हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर हुए हमले में शामिल थे।

 

पुंछ में 20 अप्रैल गुरुवार को ईद के लिए फल और सब्जियां लेकर जा रहे सेना के वैन पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। ग्रेनेड से ब्लास्ट के बाद आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। पांच जवान भी शहीद हो गए थे।

 

Also read छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…!!!

 

 

Jammu Kashmirइस घटना के बाद सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया है। पिछले बुधवार से लेकर अब तक यानी 3 से 6 मई तक माछिल, बारामूला, अनंतनाग, राजौरी और करहमा कुंजर (बारामूला) में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है।

Related Articles

Back to top button