बिजनेस

शराब के शौकीनों को झटका, अंग्रेजी शराब के कीमत में 14 फ़ीसदी का इजाफा..

Liquor Price HIke in MP: मध्य प्रदेश में शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर है. मध्य प्रदेश में शराब और महंगी हो गई है. इसमें अंग्रेजी और देसी दोनों तरह की शराब शामिल है. प्रदेश सरकार ने शराब पर एक्साइज ड्यूटी और एक्स डिपो प्राइज (एडीपी) बढ़ा दिया है. सरकार के इस कदम से देसी शराब के दाम 10 से 14फीसदी तक बढ़ गए हैं. प्रदेश के दुकानदारों ने इस वसूल करना भी शुरू कर दिया है. हालांकि इसको लेकर उनका ग्राहकों से विवाद भी बढ़ गया है.

प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुर्मी ने बताया कि देसी प्लेन का क्वार्टर अब 57 रुपये से बढ़कर 65 रुपये और मसाला 81 रुपये से बढ़कर 90 रुपये का हो गया है. इसी तरह अंग्रेजी शराब के रेट पांच से 10 फीसदी के बीच में बढ़ गए हैं. पुराना स्टॉक होने की वजह से अभी भी कई शराब की दुकानों पर पुराने रेट पर ही शराब मिल रही है.जबकि कुछ दुकानों पर बढ़े हुए रेट पर शराब मिलने लगी है.तीन महीने का स्टॉक जारी होने के कारण अभी बॉटलों पर पुराना एमआरपी ही लगा हुआ है.इसी वजह से कई दुकानों पर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद भी हो रहा है.नए रेट लेने के लिए दुकानदार नई एमआरपी की चिट लगाकर नया स्टॉक आने तक बढ़े हुए रेट पर भी शराब बेच सकते हैं.

 

 

Also read प्रदेश में 28 जजों का किया गया तबादला, हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश…

 

 

 

मध्य प्रदेश की नई आबकारी नीति
Liquor Price HIke in MPप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराब के खिलाफ लंबा अभियान चलाया. इसका परिणाम यह हुआ कि प्रदेश की नई आबकारी नीति 2023-24 में शराब दुकानों पर बैठकर शराब पीने पर पाबंदी लगा दी गई. इसके साथ ही प्रदेश में चल रहे सभी अहातों को बंद कर दिया गया. इसके अलावा धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं, गर्ल्स स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, हॉस्टल से 100 मीटर के दायरे में शराब दुकानों का संचालन बंद कर दिया गया है. पहले यह सीमा 50 मीटर की ही थी.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button