Raigarh News: समर कैंप: 5 मई से 20 मई तक रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में

Raigarh News रायगढ़, 3 मई 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में 5 मई से 20 मई तक समर कैंप लगने जा रहा है। जिसमें बच्चों को गेम्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। समर कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन 3 मई को प्रात: 11 बजे से रायगढ़ स्टेडियम में शुरू हो गया है। यह कैंप जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है और बच्चों के लिए पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा।
Read more: Raigarh News: सोमवार को मुख्यालय में उपस्थित रहे जिला स्तरीय अधिकारी-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा
Raigarh News स्टेडियम प्रभारी श्री विजय चौहान ने बताया कि नि:शुल्क ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिये क्रिकेट, हॉकी, बॉस्केट बॉल, फुटबॉल, हैण्ड बॉल, ताइक्वांडो, योगा, रोप स्किीपिंग का सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक और वाटर पोलो एवं बैडमिंटन का सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त सभी खेलों में भाग लेने हेतु नि:शुल्क पंजीयन दिनांक 3 मई से प्रारंभ कर दी जाएगी पंजीयन हेतु कार्यालयीन समय में रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर पंजीयन प्रभारी शांतनु गुप्ता 9770752697 व 8103348494 भीष्म साहू से संपर्क कर सकते हैं।



