Raigarh News: समर कैंप: 5 मई से 20 मई तक रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: समर कैंप: 5 मई से 20 मई तक रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में

Raigarh News रायगढ़, 2 मई 2023/कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में 5 मई से 20 मई तक समर कैंप लगने जा रहा है। जिसमें बच्चों को गेम्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। समर कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन कल 3 मई को प्रातः 11 बजे से रायगढ़ स्टेडियम में शुरू हो जाएगा। यह कैंप जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है और बच्चों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगा

Read more: Raigarh News: 3 महीने से फरार छेड़खानी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल

Raigarh News स्टेडियम प्रभारी श्री विजय चौहान ने बताया कि निःशुल्क ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिये क्रिकेट, हॉकी, बॉस्केट बॉल, फुटबॉल, हैण्ड बॉल, ताइक्वांडो, योगा, रोप स्किीपिंग का सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक और वाटर पोलो एवं बैडमिंटन का सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त सभी खेलों में भाग लेने हेतु निःशुल्क पंजीयन दिनांक 3 मई से प्रारंभ कर दी जाएगी पंजीयन हेतु कार्यालयीन समय में रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर पंजीयन प्रभारी शांतनु गुप्ता 9770752697 व 8103348494 भीष्म साहू से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button