वरमाला से पहले बदल गई दुल्हन, खुला राज तो दूल्हे के उड़ गए होश

Bride Change Before Jaimala जयपुर: भारत में अक्षय तृतीया के बाद से शादी का सीजन शुरू हो चुका है। शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही यहां शादी की रस्मों से जुड़ी खबरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इनमे से कुछ विवादित होते हैं तो कुछ हंसी मजाक से भरपुर रहते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों राजस्थान के जयपुर से सामने आया है, जहां वरमाला से पहले दुल्हन ही बदल गई। वहीं, जब इस बात की जानकारी दूल्हे को लगी तो उसके होश ही उड़ गए।
Read more: फ्री राशन लेने वालों के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने बदला फैसला
मिली जानकारी के अनुसार दौसा निवासी मोहन लाल शर्मा और उसके बेटे की शादी सिरसा हरियाणा निवासी सूरज शर्मा की बेटी गीता से तय हुई थी। शादी तय करवाने में एक अन्य युवक का विशेष योगदान था, वो ही मीडिएटर बनकर दोनों पक्षों से रिश्ता तय कराया था। दोनों पक्षों के बीच ये तय हुआ था कि दुल्हन वाले दूल्हे वालों को 5 लाख रुपए देंगे और शादी का पूरा खर्च उठाएंगे।
Read more: देश की सबसे बड़ी बैंक ने ग्राहकों को दिया शानदार ऑफर!यहां जानें पूरी डिटेल
Bride Change Before Jaimala शादी के दिन वर पक्ष को बताया गया कि गीता ने शादी के लिए मना कर दिया है। ऐसे में लोक लाज का भय दिखा राजू की शादी ज्योति से करा दी गई। ज्योति के जेवर लेकर भागने के बाद जब बिचौलिया से संपर्क किया तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। युवक ने आत्महत्या कर ली थी ,परिजन ने इस सम्बन्ध में मोहन, गणेश, रवि और सुमन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



